जुआरियों ने पिता-पुत्र समेत चार को पीटा, पथराव
जासं, कौशांबी : सैनी कोतवाली क्षेत्र के कनवार बगहा गांव में झूठा आरोप लगाकर जुआरियों ने पिता-पुत्र समेत चार लोगों की बेरहमी से पिटाई की। वह अपनी जान बचाकर घर में घुसे तो हमलावरों ने पथराव भी किया। ग्रामीणों के ललकारने पर हमलावर भाग निकले। लहूलुहान हालत में चारों को जिला अस्पताल में भर्ती कराकर पुलिस ने नामजद आरोपितों के खिलाफ एनसीआर दर्ज की।

कनवार बगहा निवासी सुरेश ¨सह खेती करके परिवार का भरण पोषण करते हैं। दो दिन पहले पुलिस टीम ने दबिश दी तो जुआं खेल रहे गांव के ही जुआरी भाग निकले। इस बीच उन्हें कहीं से जानकारी मिली कि सुरेश ¨सह के ही परिवार के शनि ¨सह ने पुलिस को सूचना दी थी। इस बात से झल्लाए जुआरियों ने गुरुवार की दोपहर शनि ¨सह को उसके खेत में घेरना शुरू किया। लाठी, कुल्हाड़ी से लैस जुआरियों को शनि ने अपनी ओर बढ़ता देखा तो पूरा माजरा समझ गया। वह अपनी जान बचाकर भागा तो हमलावरों ने उसे दौड़ा लिया। घर पहुंचकर उसने शोर मचाया तो पिता सुरेश ¨सह व उसका बेटा सुनील और आनंद पाल ¨सह बाहर आ गए। आधा दर्जन हमलावरों ने सभी को लाठियों से पीटना शुरू कर दिया। इससे परिवार के सभी सदस्य लहूलुहान हो गए। वह अपनी जान बचाकर घर के भीतर भागे और दरवाजा बंद कर लिया तो हमलावरों ने घर में ईंट-पत्थर भी फेंके। ग्रामीणों के ललकारने पर हमलावर धमकी देते हुए भाग निकला। लहूलुहान हालत में सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराकर सूचना पुलिस को दी गई।