Move to Jagran APP

वैज्ञानिक तरीके से खेती कर उत्पादन बढ़ाएं : डा. मनोज

नेवादा विकास खंड के नेवारी गांव में शनिवार को हरित क्रांति योजना के तहत धान के प्रक्षेत्र दिवस का आयोजन कृषि विज्ञान केंद्र ने किया। कृषि वैज्ञानिक डा. मनोज कुमार सिंह ने कृषकों को तकनीकी खेती के लिए प्रेरित किया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 31 Oct 2020 11:49 PM (IST)Updated: Sat, 31 Oct 2020 11:49 PM (IST)
वैज्ञानिक तरीके से खेती कर उत्पादन बढ़ाएं : डा. मनोज
वैज्ञानिक तरीके से खेती कर उत्पादन बढ़ाएं : डा. मनोज

टेढ़ीमोड : नेवादा विकास खंड के नेवारी गांव में शनिवार को हरित क्रांति योजना के तहत धान के प्रक्षेत्र दिवस का आयोजन कृषि विज्ञान केंद्र ने किया। कृषि वैज्ञानिक डा. मनोज कुमार सिंह ने कृषकों को तकनीकी खेती के लिए प्रेरित किया।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि यह एक ऐसा मंच है जो कृषकों के प्रर्दशन का तुलनात्मक अध्ययन करने में सक्षम है। किसानों ने किन तकनीकी का प्रयोग कर उत्पादन किया है,यह प्रयोग अन्य किसानों के लिए कैसा होगा। आदि का अध्ययन इस विधि में होता है। जिन किसानों ने तकनीकी का प्रयोग नहीं किया। उनपर क्या प्रभाव पड़ा आदि की जानकारी के बाद तकनीकी को लेकर शोध होते हैं। उन्होंने किसानों को रवी की फसल की बुआई को लेकर प्रेरित किया। कहा कि बिना शोधन के गेहूं को न बोए। यदि ऐसा करते हैं तो उनकी फसल बेहतर नहीं होगी। इस दौरान उन्होंने प्रमाणित बीज पीबीएब्लू-550, 502, एचडी -2967, डीबीएब्लू -17 आदि से जुड़ी जानकारी दी। इस दौरान केंद्र के वैज्ञानिक शेषनाथ ने मृदा परीक्षण को लेकर बताया कि हम कितना भी कुछ प्रयोग कर लें, लेकिन इन सब का लाभ तभी होगा जब हम मिट्टी के सभी पोषक को उनकी मात्रा के अनुसार दे सके। कार्यक्रम के दौरान कृषि विभाग के बीटीएम प्रदीप कुमार, आत्माराम गिरी ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर कृषक देशराज, मोहन, शिवमूरत, अरमान आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.