समीक्षा बैठक में भाजपा पर निशाना साधा
जासं, कौशांबी : बसपा के एक दिवसीय कार्यकर्ता समीक्षा बैठक में आए प्रदेश अध्यक्ष आरएस कुशवाहा ने भाजपा पर निशाना साधा। कहा कि भाजपा ने झूठे वादे करके दलित वर्ग के लोगों का वोट ले लिया है।
जासं, कौशांबी : बसपा के एक दिवसीय कार्यकर्ता समीक्षा बैठक में आए प्रदेश अध्यक्ष आरएस कुशवाहा ने भाजपा पर निशाना साधा। कहा कि भाजपा ने झूठे वादे करके दलित वर्ग के लोगों का वोट ले लिया है। लेकिन वादे के अनुरूप वह काम नहीं कर रहे हैं। इस सरकार में दलितों का शोषण हो रहा है। इसलिए सभी बसपाई अगले चुनाव में भाजपा सरकार को सबक सिखाने के लिए तैयार रहे।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने इस देश और प्रदेश में पिछड़ी और दलित जाति के वोटों को धर्म के नाम पर लेने का काम किया है। लोगों को धर्म के नाम पर लड़ाया है। छोटे-छोटे मामलों को सांप्रदायिक कर दिया जा रहा है। इसके पीछे कुछ खास लोगों का हाथ होता है और इस झगड़े में दलित और पिछड़े वर्ग के लोग पिसते हैं। इसलिए अब होशियार हो जाय। भाजपा के चार साल का कार्यकाल जनता देख चुकी है। जिन वादों पर भाजपा सरकार बनी थी, उसे नहीं पूरा किया है। इसलिए प्रदेश की जनता इस पर मंथन करें और भाजपा को इस बार चुनाव में सबक सिखाने के लिए तैयार रहे। उन्होंने कहा कि बहन मायावती ने दलितों के लिए जो काम किया है, वह किसी नेता नहीं किया है। जोन इंचार्ज सुनील कुमार चित्तौड़ ने कहा कि दलित और पिछड़ा वर्ग मिलकर सरकार बना सकता है। इसलिए अब इन तबकों को एकजुट होने की जरूरत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव के लिए सक्रिय होने को कहा। इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष और जोन इंचार्जोँ का का ओसा स्थित पार्टी कार्यालय पर जोरदार स्वागत हुआ। यहां पर दो दिवसीय कार्यक्रम था लेकिन किसी कारण से शनिवार का कार्यक्रम स्थगित हो गया है। इस मौके पर जोन इंचार्ज अशोक गौतम, डा. मदन राय, अमरेंद्र बहादुर भारतीय, राजू गौतम, जगन्नाथ पाल, राजेश पासी, अनिल गौतम, रिकेश गौतम, मेदी लाल सरोज, संतोष गौतम, महेंद्र गौतम, डीपी मौर्या, मैदान ¨सह पटेल, डीएम चौधरी, महेश चौधरी, राजेंद्र पाल आदि थे।