Move to Jagran APP

हुड़दंग करने वालों पर रहेगा पुलिस का पहरा

जासं कौशांबी रंग पर्व होली पर डीजे की धुन पर हुड़दंग करने वालों पर पुलिस का पहरा रहेगा। डीजे बजाने के लिए राजस्व व पुलिस विभाग से अनुमति लेनी होगी। जरूरतमंदों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। पुलिस रिपोर्ट लगाने के बाद एसडीएम डीजे बजाने की अनुमति देंगे। बगैर अनुमति के कहीं भी डीजे नहीं लगेगा। इसके लिए जिलाधिकारी ने निर्देश जारी किया है। निर्देश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।

By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Mar 2019 11:14 PM (IST)Updated: Mon, 18 Mar 2019 11:14 PM (IST)
हुड़दंग करने वालों पर रहेगा पुलिस का पहरा
हुड़दंग करने वालों पर रहेगा पुलिस का पहरा

जासं, कौशांबी : रंग पर्व होली पर डीजे की धुन पर हुड़दंग करने वालों पर पुलिस का पहरा रहेगा। डीजे बजाने के लिए राजस्व व पुलिस विभाग से अनुमति लेनी होगी। जरूरतमंदों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। पुलिस रिपोर्ट लगाने के बाद एसडीएम डीजे बजाने की अनुमति देंगे। बगैर अनुमति के कहीं भी डीजे नहीं लगेगा। इसके लिए जिलाधिकारी ने निर्देश जारी किया है। निर्देश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।

loksabha election banner

होली पर डीजे की धुन पर थिरकना युवकों की आदत में शुमार हो गया है। ऐसे में तमाम लोग नशे का सेवन भी करते हैं जिससे अक्सर मारपीट की घटनाएं हो जाती हैं। इस तरह की घटना न हो, इसे लेकर जिला व पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि होली पर डीजे बजाने के लिए लोगों को अनुमति लेनी होगी। इससे स्पष्ट हो जाएगा कि कितने स्थानों पर डीजे लगाकर होली खेली जाएगी। वहां पर शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया जाएगा। होली पूर्व पर शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए अधिकारियों ने खाका तैयार कर लिया है। शराब की दुकानें भी पर्व के पहले बंद करा दी जाएंगी। पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि पर्व की आड़ में हुड़दंग करने वालों से सख्ती से निपटने के लिए निर्देश दिया गया है।

कीचड़-कालिख पर भी प्रतिबंध

तमाम लोग पर्व को कीचड़, कालिख आदि राहगीरों को लगा देते हैं इससे शरीर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। कई बार तो मारपीट की भी नौबत आ जाती है। इस बार की होली में पुलिस ने कीचड़-कालिख लगाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। अगर कोई ऐसा करता मिला तो उसे जेल जाना होगा। ऐसा कार्य न करें कि माहौल बिगड़े

पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार गुप्ता ने लोगों से कहा है कि होली भाई-चारे के साथ मनाएं। कोई कोई व्यक्ति ऐसा कार्य न करे जिससे माहौल बिगड़े। रंगपर्व पर शांति कायम रखने के लिए तैयारी कर ली गई है। साथ ही सभी थानाध्यक्षों को आवश्यक निर्देश दिया जा चुका है। सेक्टर मजिस्ट्रेटों की निगहबानी में रहेंगे अति संवेदनशील स्थान

जासं, कौशांबी : होली पूर्व को लेकर अतिसंवेदनशील स्थानों पर प्रशासनिक अधिकारियों व पुलिस विभाग की पैनी नजर है। होलिका दहन व रंगों के पर्व तक विवादित कस्बों व गांवों में सेक्टर मजिस्ट्रेट भी अपने टीम के साथ भ्रमण करेंगे। यदि कोई भी व्यक्ति शांति व्यवस्था भंग करते मिला तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

पूर्व में हुए होली व अन्य पर्व पर शांति भंग होने की वजह से पुलिस ने 97 स्थानों को अतिसंवेदनशील हैं। इसके कस्बे व ग्राम पंचायतें शामिल हैं। इस बार के होली पर्व व लोकसभा चुनाव में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए जिला व पुलिस प्रशासन ने खाका तैयार कर लिया है। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि होली पूर्व पर शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पूर्व में आयोजित बैठक में सेक्टर मजिस्ट्रेटों को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि होलिका दहन व रंगों के पर्व के लिए वह अति संवेदनशील स्थानों का पुलिस टीम के साथ भ्रमण करें। साथ ही क्षेत्र की गतिविधि से भी सुपर जोनल व जोनल मजिस्ट्रेटों को अवगत कराते रहे, जिससे शांति व्यवस्था कायम रहे। एसपी प्रदीप कुमार गुप्ता ने भी अपराधियों की धरपकड़ के लिए पुलिस को विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया है। चुनाव व होली पर्व को लेकर पुलिस 800 से अधिक लोगों पर कार्रवाई भी कर चुकी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.