दीवार के अभाव में स्कूल में टहलते हैं बेसहारा मवेशी
गुलौली ग्राम पंचायत में बने पूर्व माध्यमिक विद्यालय में मानकों की अनदेखी कर बनी दीवार का कुछ हिस्सा गिर गया। इसके बाद स्कूल में चोरी हो गई। लापरवाही का आलम यह है कि अब स्कूल परिसर में पानी भरा रहता है। बेसहारा मवेशी दिन भर स्कूल परिसर में टहलते रहते हैं।
कौशांबी : गुलौली ग्राम पंचायत में बने पूर्व माध्यमिक विद्यालय में मानकों की अनदेखी कर बनी दीवार का कुछ हिस्सा गिर गया। इसके बाद स्कूल में चोरी हो गई। लापरवाही का आलम यह है कि अब स्कूल परिसर में पानी भरा रहता है। बेसहारा मवेशी दिन भर स्कूल परिसर में टहलते रहते हैं।
गुरौली गांव के प्राथमिक व जूनियर विद्यालय एक परिसर में बने हैं। ऐसे में दोनों विद्यालयों का संचालन संयुक्त रूप से कर दिया गया है। स्कूल की सुरक्षा के लिए यहां चहारदीवारी का निर्माण किया गया था। इसे ग्राम पंचायत ने तैयार कराया था। यह दीवार कुछ दिनों पहले गिर गई। स्कूल की दीवार ढहने के बाद यहां अराजक तत्वों व बेसहारा मवेशियों का डेरा लगने लगा। शौचालय का पाइप भी टूट गया। पंखे व अन्य सामान चोरी हो गए। स्कूल परिसर में जल भराव भी रहता है। प्रधानाध्यापक हरीकीर्तन त्रिपाठी ने बताया कि स्कूल सामग्री गायब होने की तहरीर पुलिस को दी गई है। खंड विकास अधिकारी देव कुमार ने बताया कि निर्माण सही नहीं हुआ तो इसकी जांच की जाएगी। जो दोषी होगा, उस पर कार्रवाई होगी।