मां लक्ष्मी गणेश की शोभा यात्रा में उड़े गुलाल
दीपावली पर रविवार की रात घर और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में लक्ष्मी गणेश की पूजा की गई। उसके बाद लोगों ने प्रकाश पर्व मनाते हुए पटाखे फोड़े। सोमवार की सुबह भक्तों ने लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा की शोभा यात्रा निकाली। गाजे-बाजे के साथ लोग नाचते-गाते दोपहर बाद नया पुरवा के तालाब पर पहुंचे और पूजा करने के बाद प्रतिमा का विसर्जन कर दिया।
जासं, कौशांबी : दीपावली पर लक्ष्मी गणेश की पूजा के बाद सोमवार को मंझनपुर सहित जिले के अन्य कस्बों से श्रद्धालुओं ने गाजे-बाजे के साथ प्रतिमा का विसर्जन किया। शोभा यात्रा में शामिल भक्तों ने गुलाल उड़ा कर जयकारे भी लगाए। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल भी तैनात रहा।
दीपावली पर रविवार की रात घर और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में लक्ष्मी गणेश की पूजा की गई। उसके बाद लोगों ने प्रकाश पर्व मनाते हुए पटाखे फोड़े। सोमवार की सुबह भक्तों ने लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा की शोभा यात्रा निकाली। गाजे-बाजे के साथ लोग नाचते-गाते दोपहर बाद नया पुरवा के तालाब पर पहुंचे और पूजा करने के बाद प्रतिमा का विसर्जन कर दिया। नगर पंचायत सिराथू, करारी, सरायअकिल, मनौरी आदि स्थानों में भक्तों ने मां लक्ष्मी व गणेश की शोभा यात्रा निकाली। नगर पंचायत मंझनपुर में निकाली गई शोभा यात्रा में अमरेश केशरवानी, अंकित केशरवानी, गौतम वर्मा, सुमित वर्मा, कपिल मोदनवाल, अंशुल केशरवानी, नंदू, सचिन मोदनवाल, रामजी केशरवानी मौजूद रहे।