Move to Jagran APP

प्रभास गिरी में हो रहे अवैध खनन, होगा मुकदमा

जासं कौशांबी यमुना तट पर गिरिराज पभोषा विश्व कल्याण के नाम से जाना जाता है। जनपद का ऐति

By JagranEdited By: Published: Wed, 20 Jan 2021 10:45 PM (IST)Updated: Wed, 20 Jan 2021 10:45 PM (IST)
प्रभास गिरी में हो रहे अवैध खनन, होगा मुकदमा
प्रभास गिरी में हो रहे अवैध खनन, होगा मुकदमा

जासं, कौशांबी : यमुना तट पर गिरिराज पभोषा विश्व कल्याण के नाम से जाना जाता है। जनपद का ऐतिहासिक पर्वत का अस्तित्व खतरे में हैं। रात को पर्वत के उत्तर दिशा में चट्टान को तोड़कर उसकी गिट्टी बनाने का कार्य चल रहा था। शिकायत पर जागरण ने इस अवैध धंधे को 19 जनवरी के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया, जिसे संज्ञान में लेने के बाद मंझनपुर एसडीएम ने बुधवार को मौके पर पहुंचकर जांच किया। पर्वत को कौन तोड़ रहा है। अब तक स्पष्ट नहीं हुआ। एसडीएम ने कौशांबी पुलिस को पूरे प्रकरण की जांच कर दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया है।

loksabha election banner

मंझनपुर तहसील क्षेत्र के पभोषा गांव स्थित प्रभास गिरी में जैन मंदिर भी स्थापित है। इसी स्थान से जनपद के साथ अन्य प्रदेश के लोगों की आस्था जुड़ी है। इस ऐतिहासिक धरोहर की सुरक्षा के लिए पर्यटन व पुलिस विभाग की ओर से कोई इंतजाम नहीं किया गया है। सुरक्षा के अभाव में कारोबारी रात के समय पर्वत को तोड़ रहे थे। ग्रामीणों की शिकायत पर इस अवैध कारोबार को जागरण ने प्रमुखता से प्रकाशित किया। जिसे मंझनपुर एसडीएम राजेश चंद्रा ने संज्ञान में लिया और बुधवार को मौके पर पहुंच कर जांच किया। जांच में स्पष्ट हुआ कि खपटिहा व पभोषा गांव के कुछ लोग पर्वत को तोड़ रहे थे। जो लोग पहाड़ को तोड़ रहे थे। उनका नाम स्पष्ट नहीं हो सका। एसडीएम ने बताया कि कौशांबी थाना प्रभारी हेमराज सरोज को पूरे प्रकरण की जांच सौंपी गई है। पर्वत को तोड़ने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस आवश्यक कार्रवाई करेगी। एसपी ने जताई नाराजगी

जनपद का ऐतिहासिक पभोषा स्थित पर्वत को रात में उत्तर दिशा में तोड़कर उसकी गिट्टी बनाने का कार्य चल रहा था। इस कार्य से स्थानीय पुलिस अनजान थी। खबर छपने के बाद पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लिया और कौशांबी थाना प्रभारी हेमराज सरोज को तलब कर नाराजगी जाहिर किया। साथ ही आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.