Move to Jagran APP

कौशांबी में बेघर हुए लोगों को मिलेगी पक्की छत

लगातार हो रही बारिश लोगों के लिए मुसीबत बनी हुई है। बारिश से 150 से अधिक लोगों का कच्चे घर गिर गए है। बेघर होने के बाद लोगों ने पड़ोसियों के घर या सामुदायिक केंद्रों में अपना ठिकाना बनाया है। दैवीय आपदा से पीड़ित परिवारों को राहत पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन प्रयासरत हैं। सर्वे कराया जा रहा है। जिनका घर पूरी तरह से गिरा है। उन्हें मुख्यमंत्री आवासीय योजना के तहत आवास बनाने के लिए राशि दी जाएगी।

By JagranEdited By: Published: Sat, 28 Sep 2019 11:45 PM (IST)Updated: Sat, 28 Sep 2019 11:45 PM (IST)
कौशांबी में बेघर हुए लोगों को मिलेगी पक्की छत
कौशांबी में बेघर हुए लोगों को मिलेगी पक्की छत

जागरण टीम, कौशांबी : लगातार हो रही बारिश लोगों के लिए मुसीबत बनी हुई है। बारिश से 150 से अधिक लोगों का कच्चे घर गिर गए है। बेघर होने के बाद लोगों ने पड़ोसियों के घर या सामुदायिक केंद्रों में अपना ठिकाना बनाया है। दैवीय आपदा से पीड़ित परिवारों को राहत पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन प्रयासरत हैं। सर्वे कराया जा रहा है। जिनका घर पूरी तरह से गिरा है। उन्हें मुख्यमंत्री आवासीय योजना के तहत आवास बनाने के लिए राशि दी जाएगी।

loksabha election banner

चायल तहसील के किशुनपुर अंबारी गांव में बरसात की सीलन से केशव लाल पुत्र बंशीलाल, सूरजभान यादव पुत्र रामलखन और धर्मवीर पुत्र बंशीलाल का कच्चा मकान भरभराकर गिर गया। सहावपुर गांव की सुशीला का कच्चा मकान सीलन से गिरकर जमींदोज हो गया। चायल के नईम मिया का पूरा निवासी रामसूचित पुत्र रामदुलारे, गीता देवी पत्नी स्व. गुड्डू व शिवलाल सहित गांधीनगर की खुरदरही पत्नी स्व. छोटई का कच्चा मकान धराशायी हो गया। तिल्हापुर गांव के मजरा भक्तन का पुरवा निवासी योगेंद्र लाल पुत्र अमरलाल का कच्चा मकान गिरने से अंदर बंधी दो भैंसें चुटहिल हो गई। कदिलपुर निवासी अमृतलाल पाल पुत्र महादेव का भी कच्चा मकान भरभरा कर गिर गया। नगर पंचायत करारी के सोनारन टोला निवासिनी श्यामा देवी के कच्चा घर शुक्रवार की रात अचानक घर गिर गया है। किसी तरह वह अपने बच्चों को बाहर निकाली। लेकिन घर के मलबे में गृहस्ती पूरी तरह दबकर नष्ट हो गई है। विकास खंड चायल के फतेहपुर सहावपुर निवासी सुशीला देवी शुक्रवार आधी रात घर के अगले हिस्से में बने कमरा भरभरा कर गिर गया। शनिवार सुबह जानकारी राजस्व विभाग के अधिकारियों को दी है। सूचना पर पहुंची राजस्व टीम ने नुकसान का आकलन किया। पिपरी थाना के कादिलपुर गांव निवासी अमृत लाल पुत्र स्वर्गीय महादेव खेती करके परिवार चलाता है। शुक्रवार शाम घर की दीवार रास्ते में गिर गई। इसकी शिकायत भुक्तभोगी ने राजस्व कर्मचारियों से की है।

बारिश से टूटा तार, बिजली गुल

जासं, कौशांबी : कई दिनों से जिले में तेज बारिश हो रही है। बीते गुरुवार को बारिश के चलते भरसवां सब स्टेशन को जाने वाली एक तार टूट गई। जिसके चलते सब स्टेशन की ट्रॉली फुंक गई। इसके बाद से ही सब स्टेशन अंतर्गत आने वाले टेंवा, टिकरी, उबरा, बदरपुर आदि गांव में अधेंरा छा गया। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। उनका कहना है कि बिजली न आने से सब से अधिक समस्या पेयजल की हो रही है। जिससे लोगों को बारिश में पानी के लिए परेशान होने पड़ रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.