Move to Jagran APP

महिलाओं को आत्मरक्षा के सिखाए गुर

मिशन शक्ति नारी सुरक्षा सम्मान के तहत भरवारी स्थित वाणिज्यकर कार्यालय में सोमवार को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं व किशोरियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए। साथ ही उन्हें कानूनी जानकारी भी दी गई।

By JagranEdited By: Published: Tue, 27 Oct 2020 12:23 AM (IST)Updated: Tue, 27 Oct 2020 05:09 AM (IST)
महिलाओं को आत्मरक्षा के सिखाए गुर
महिलाओं को आत्मरक्षा के सिखाए गुर

भरवारी : मिशन शक्ति नारी सुरक्षा सम्मान के तहत भरवारी स्थित वाणिज्यकर कार्यालय में सोमवार को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं व किशोरियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए। साथ ही उन्हें कानूनी जानकारी भी दी गई।

loksabha election banner

ज्वाइंट कमिश्नर वाणिज्यकर प्रयागराज बाल कृष्ण कुमार सामाजिक संगठन विभिन्न महिला संगठनों जागरूक समाजसेवियों के एक समिति बनाकर विभिन्न रोल मॉडल का चयन किया जाएगा। इसमें ऐसी महिलाओं का चयन किया जाएगा जो कि विभिन्न क्षेत्रों में समाज के लिए एक प्रेरणा बनी हैं। उदाहरण स्वरूप ऐसी महिलाएं व बालिकाएं जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों जैसे महिला सशक्तिकरण, भ्रूण हत्या रोकने संबंधी अभियान, शिक्षा, महिला अपराध रोकने आदि क्षेत्रों में सफलता पाकर जनपद व प्रदेश के लिए रोल मॉडल बनीं। प्रत्येक जनपद से 100 रोल मॉडल का चयन किया जाएगा। उन्होंने कहाकि वर्तमान समय मे उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के ऊपर हो रहे अपराध को रोकथाम के लिए मिशन शक्ति के तहत प्रदेश के सभी 75 जिलों में 521 ब्लॉक 59000 पंचायतों 630 शहरी निकायों व 1535 थानों के माध्यम से महिलाओं व बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनने का प्रशिक्षण सुरक्षा व सम्मान के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसी तरह भरवारी के वाणिज्यकर कार्यालय में मिशन शक्ति व माफी योजना, ब्याज पंजीयन जागरूकता का कार्यक्रम किया गया। वाणिज्यकर अधिकारी रुचि अग्रवाल ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत स्थानीय स्तर पर 31 अक्टूबर तक व्यापारी सरकार की योजना का लाभ ले सकते हैं। डिप्टी कमिश्नर अवधेश चतुर्वेदी ने बताया कि सरकार द्वारा चलाई जा रही ब्याज माफी योजना के अंतर्गत वाणिज्य कर कार्यालय कौशांबी में अब तक 59 व्यापारियों द्वारा 9,40,033 रुपये की धनराशि जमा की गई है। कार्यक्रम में ज्योति केसरवानी, सुनीता केसरवानी, कविता केसरवानी, प्रवेश केसरवानी, गौरव केसरवानी, अंशुल केसरवानी, पंकज केसरवानी, चंद्रदेव अग्रहरि, मूलचंद तिवारी, शिवम वर्मा, जितेंद्र सिंह, सुनील चौरसिया, अनुराग कुमार, अशोक कुमार सहित व्यापारी मौजूद रहे।

----


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.