सराय अकिल की दुकानों में पकड़ा नकली गुटखा
जासं, कौशांबी : खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने शुक्रवार और शनिवार को सरायअकिल कस्बे के पटेल चौराहे व करन चौराहे में छापेमारी की। इस दौरान वहां करीब 30 हजार का तंबाकू युक्त गुटखा बरामद किया।
जासं, कौशांबी : खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने शुक्रवार और शनिवार को सरायअकिल कस्बे के पटेल चौराहे व करन चौराहे में छापेमारी की। इस दौरान वहां करीब 30 हजार का तंबाकू युक्त गुटखा बरामद किया। सोमवार की दोपहर कलेक्ट्रेट परिसर में विभागीय अधिकारियों ने गुटखे को जला दिया गया।
सरायअकिल थाना क्षेत्र में प्रतिबंधित गुटखे का कारोबार लंबे समय से हो रहा था। चोरी छिपे इस गुटखे को परचून की दुकानदारों के माध्यम से बेचा भी जा रहा था। इसकी जानकारी खाद सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन को मिल रही थी। शुक्रवार व शनिवार को अभिहित अधिकारी आरएल यादव, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार मिश्रा व सुपरवाइजर अनिल कुमार ने संयुक्त रुप से छापेमारी की। करीब एक दर्जन से अधिक दुकानों में छापेमारी के बाद टीम ने भारी मात्रा में प्रतिबंधित गुटखा बरामद किया है। विभाग की ओर से सभी दुकानदारों को गुटखा न रखने की चेतावनी दी है। साथ ही कहा कि दोबारा छापेमारी में उनके पास से गुटखा बरामद हुआ तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने गुटखे को सील कर दिया। सोमवार को नष्ट कर दिया।
क्षेत्र के दुकानदारों को भी चेतावनी
अभिहित अधिकारी आरएल यादव ने बताया कि विभाग की ओर से लगातार इस तरह की कार्रवाई की जा रही है। बीते दिनों भी इसी प्रकार की छापेमारी की गई थी। जिसमें 7500 का गुटखा नष्ट कराया। उन्होंने कहा कि जिले के अन्य क्षेत्र के दुकानदारों को भी चेतावनी दी गई है। नहीं पकड़े गुटखा बनाने वाले सरगना को
खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से प्रतिबंधित गुटखे तो पकड़े जा रहे हैं, लेकिन कहा बनाया जा रहा अधिकारियों के पास कोई जानकारी नहीं है। अभिहित अधिकारी ने बताया कि लगातार गुटखे को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। जल्द ही गुटखा फैक्ट्री भी पकड़ में आ जाएगी।