एक नजर : हादसे में न्यायालय कर्मी घायल
ही हन्यायालय न्यायालय न्यायालय
By JagranEdited By: Published: Tue, 24 May 2022 06:20 PM (IST)Updated: Tue, 24 May 2022 06:20 PM (IST)
एक नजर : हादसे में न्यायालय कर्मी घायल
जासं, कौशांबी : मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के ओसा चौराहा के समीप सड़क पार कर रहे बच्चे को बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे बाइक सवार न्यायालय कर्मी घायल हो गया। लहूलुहान हालत में उन्हें एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल में भर्ती कराकर सूचना पुलिस को दी गई। ओसा निवासी पवन त्रिपाठी मंझनपुर स्थित जिला कचहरी के गैंगस्टर एक्ट कोर्ट में प्राइवेट कर्मी हैं। उनका कहना है कि मंगलवार शाम करीब चार बजे वह ड्यूटी कर बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही ओसा चौराहा के समीप पहुंचे थे कि अचानक एक बच्चे ने सड़क पार किया। उसे बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में वह घायल हो गए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें