Move to Jagran APP

कुबरी घाट पर की गंगा आरती, बांटा कंबल

कड़ा के कुबरी गंगा घाट में पहुंचकर कर डिप्टी सीएम के पुत्र योगेश मौर्य ने गंगा आरती में शामिल होकर पूजा अर्चना किया। इसके पहले कई जगहों पर उन्होंने गरीबों व असहायों को कंबल व शॉल वितरित किया। कड़ा धाम में पंडा समाज के लोगों को अंगवस्त्र व शॉल देकर सम्मानित किया गया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 10 Jan 2021 10:45 PM (IST)Updated: Sun, 10 Jan 2021 10:45 PM (IST)
कुबरी घाट पर की गंगा आरती, बांटा कंबल
कुबरी घाट पर की गंगा आरती, बांटा कंबल

टेढ़ीमोड़ : कड़ा के कुबरी गंगा घाट में पहुंचकर कर डिप्टी सीएम के पुत्र योगेश मौर्य ने गंगा आरती में शामिल होकर पूजा अर्चना किया। इसके पहले कई जगहों पर उन्होंने गरीबों व असहायों को कंबल व शॉल वितरित किया। कड़ा धाम में पंडा समाज के लोगों को अंगवस्त्र व शॉल देकर सम्मानित किया गया।

prime article banner

जनपद में पड़ रही ठंड से गरीब व असहाय लोगों को राहत देने के लिए योगेश मौर्य ने मां शीतला के दरबार में मोरिया धर्मशाला, भैरों बाबा नागा आश्रम, केसरिया गांव में गरीबों, असहायों, विकलांगों व विधवा महिलाओं को कंबल व शॉल का वितरण किया। वितरण के दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि गरीबों की सेवा करना सच्ची सेवा है। ईश्वर भी गरीबों की सेवा करने से अपना आशीर्वाद प्रदान करते हैं। क्षेत्र में ठंड से कोई परेशान न हो, यही हमारा उद्देश्य है। उसके बाद वह शाम को कड़ा के कुबरी घाट में पहुंचकर मां गंगा की आरती व पूजा अर्चना किया। इस दौरान उनके साथ भाजपा के जिला मंत्री जगदीश सरोज, दुर्गा प्रसाद मौर्य, अंकित पटेल, अरुण केसरवानी, सुनील मिश्र, रिकू मौर्य, संजय जायसवाल, प्रदीप पटेल, सूरज विश्वकर्मा आदि लोग उपस्थित रहे। ग्राम पंचायत की 451 व 654 सीट के लिए होगा चुनाव

जासं, कौशांबी : प्रधानों का कार्यकाल खत्म होने के बाद त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत व जिला पंचायत के वार्डो का परशीमन कर अनंतिम सूची का प्रकाशन रविवार को कर दिया गया है। प्रकाशित की गई अनंतिम सूची को तहसील, ब्लाक, जिला पंचायत कार्यालयों में चस्पा करा दिया गया है और बीएलओ के पास उपलब्ध है। 12 जनवरी तक अनंतिम सूची पर दावा तथा आपत्तियां ली जाएंगी। 15 जनवरी को अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

प्रमुख सचिव पंचायतीराज के निर्देश पर पंचायत चुनाव कराने की तैयारी तेजी से चल रही है। डीपीआरओ गोपाल जी ओझा ने बताया कि नगर पालिका मंझनपुर, भरवारी का विस्तार होने व चरवा, पूरबशरीरा व दारानगर को नगर पंचायत का दर्जा मिलने के बाद ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत व जिला पंचायत की सीटे कम हो गई है। नए परिसीमन के आधार पर इस बार 451 ग्राम पंचायत, 654 क्षेत्र पंचायत व 26 जिला पंचायत सदस्यों की सीट पर मतदान कराया जाएगा। वार्डो के परशीमन के बाद अनंतिम सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। 11 व 12 जनवरी को आपत्तियां ली जाएंगी। 13 व 14 जनवरी को उनका निस्तारण कर 15 जनवरी को अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.