Move to Jagran APP

गांधी-शास्त्री का भावभीना स्मरण, सपनों को साकार करने का संकल्प

जनपद में सत्य व अहिसा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई गई। सरकारी कार्यालयों में ध्वजारोहण कर महात्मा गांधी व पूर्ण प्रधानमंत्री को याद किया गया। कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा व पुलिस लाइन में एसपी प्रदीप गुप्ता ने झंडारोहण कर उनके सिद्धान्तों पर विचार किया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 02 Oct 2019 11:49 PM (IST)Updated: Thu, 03 Oct 2019 06:22 AM (IST)
गांधी-शास्त्री का भावभीना स्मरण, सपनों को साकार करने का संकल्प
गांधी-शास्त्री का भावभीना स्मरण, सपनों को साकार करने का संकल्प

जासं, कौशांबी : जनपद में सत्य व अहिसा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई गई। सरकारी कार्यालयों में ध्वजारोहण कर महात्मा गांधी व पूर्ण प्रधानमंत्री को याद किया गया। कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा व पुलिस लाइन में एसपी प्रदीप गुप्ता ने झंडारोहण कर उनके सिद्धान्तों पर विचार किया।

loksabha election banner

कलेक्ट्रेट के सम्राट उदयन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सबसे पहल डीएम समेत अन्य अधिकारियों ने महात्मा गांधी एवं शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद उन्होंने कहा कि हम सभी लोग दोनों महापुरुषों के सिद्धान्तों एवं विचारों को अपने जीवन में शामिल कर अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निर्वाह करने की जरूरत है। कहा कि महात्मा गांधी के विचारों को अपने जीवन में शामिल करने की जरूरत है। मुख्य विकास अधिकारी इंद्रसेन सिंह ने कहा कि गरीबों के कल्याण के लिए सरकार कई योजनाएं चला रही है। अधिकारियों व कर्मचारी उन योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को दिलाएं, जिससे गरीबी मिटे। अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का इमानदारी से निर्वहन करें। कार्यक्रम का संचालन विनय कुमार सिंह ने किया। पर्यावरण के संरक्षण को दिलाई शपथ

जिलाधिकारी ने कहा कि पर्यावरण की स्वच्छता के लिए सभी को चिता करनी चाहिए। कहा कि प्लास्टिक के उपयोग से प्रदूषण फैलता है। इस लिए पॉलीथिन का प्रयोग न करें। डीएम ने साफ-सफाई व स्वच्छता की शपथ दिलाई। उत्कृष्ट कार्य करने वाले हुए सम्मानित

डीएम ने कुल 100 लोगों को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। मुख्य विकास अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, परियोजना निदेशक समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। शास्त्री के आदर्श व गांधी के विचारों ने बदली भारत की तस्वीर

जासं, कौशांबी : महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर महामाया राजकीय महाविद्यालय परिसर में सर्वधर्म सभा का आयोजन किया गया। इसमें गांधी जी के भजन रघुपति राघव राजा राम का प्रस्तुतिकरण किया गया। इसके साथ ही लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों के बारे में शिक्षकों ने छात्रों को बताया।

प्राचार्य डॉ. कंचन गौड़ ध्वजा रोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने ने कहा कि गांधी जी मानव सेवा को सच्ची सेवा मानते थे। यदि हम बापू के प्रेरक प्रसंगों का अनुकरण करें तो न केवल हमारे व्यक्तित्व का निर्माण होगा बल्कि हम एक अच्छे नागरिक भी बन सकेंगे। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. हर्षवर्धन मिश्र, डॉ. अरविद कुमार, डॉ. स्वाति चौरसिया आदि ने भी गांधी जी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के बारे में छात्रों को बताया। स्कूल के छात्र-छात्राओं ने इनसे जुउ़े प्रेरक प्रसंग को नाटक व कविताओं के माध्यम से बताया। इसके साथ ही छात्रों के बीच विभिन्न रंगारंग, पोस्टर व रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ। केपीएस कसिया में मनाई गई जयंती

संसू, टेढ़ीमोड : कसिया स्थित कौशांबी पब्लिक स्कूल परिसर में महात्मा गांधी की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। निदेशक योगेश कुमार मौर्य, शिक्षाधिकारी ओम प्रकाश, प्राचार्य राकेश यादव व ऋषि कुशवाहा ने गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण करके कार्यकम का शुभारंभ हुआ।

निदेशक योगेश कुमार मौर्य ने कहा कि गांधी जी के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। जहां विशेषकर सफाई व्यवस्था पर उन्होंने पूरे जीवन जोर दिया। प्रधानमंत्री का स्वच्छता अभियान उनसे ही प्रेरित है। वहीं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर ने जय जवान जय किसान का नारा दिया। इसके साथ ही देश में किसानों व जवानों के हित को लेकर काम किया। उनके बनाए नियम व सिद्धांत आज भी प्रेरणा दायक हैं। कार्यक्रम के बाद बच्चों ने विद्यालय परिसर में सफाई अभियान चलाकर परिसर को स्वच्छ किया। इस मौके पर विद्यालय के बच्चे व अन्य शिक्षक मौजूद रहे। किसानों के सच्चे हितैशी थे लाल बहादुर

जासं, कौशांबी : कृषि विज्ञान केंद्र में बुधवार को गांधी व शास्त्री जयंती का आयोजन किया गया। ध्वजा रोहण के बाद किसानों को इनके बारे में बताया गया।

मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य नरेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि आज हम सभी स्वच्छता की शपथ लें। कृषि विज्ञान केंद्र प्रमुख डॉ. अजय कुमार ने कहा कि आज एक महान देश भक्त व किसानों के सच्चे हितैषी पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का जन्म हुआ था। जय जवान जय किसान का नारा देकर इन्होंने देश को किसानों के बीच एक चेताना लाने का काम किया था। किसानों के हित के लिए इन्होंने पूरे जीवन काम किया। उनकी सोच का परिणाम है कि आज की सरकारें किसानों को लेकर विचार कर रही हैं। डीडीएम नाबार्ड अमित लाल, केंद्र के वैज्ञानित डॉ. मनोज कुमार सिंह, डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव, डॉ. नवीन, डॉ. जितेंद्र सिंह, सुनील कुमार आदि ने किसानों को फसलों से जुड़ी विभिन्न जानकारी दी। विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन

जासं, कौशांबी : एनडी ग्रुप आफ स्कूल भरवारी परिसर में बुधवार को गांधी-शास्त्री जयंती के अवसर पर विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य ने गांधी व शास्त्री के चित्र पर माल्यापर्ण करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद छात्रों ने स्कूल परिसर में सफाई अभियान चलाया। शुभारंभ करते हुए प्रधानाचार्य मयंक मिश्र ने कहा कि गांधी जी ने पूरे जीवन देश को दिशा देने का काम किया। शास्त्री का जीवन सादगी से भरा था। इस मौके पर आरपी चतुर्वेदी, अभिमन्यु पांडेय, आनंद मिश्रा, विजय यादव, डीके चौहान आदि मौजूद रहे। स्वच्छ व प्लास्टिक मुक्ति जिला बनाने की ली शपथ

जासं, कौशांबी : जिला पंचायत परिसर में अध्यक्ष अवधरानी ने ध्वजारोहण कर गांधी व शास्त्री जयंती का शभुरंभ किया। उन्हें याद करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष व कर्मचारियों ने जिले को स्वच्छ व प्लास्टिक मुक्त बनाने की शपथ ली। साथ ही लोगों को इसके लिए प्रेरित करने की बात ही।

जिपं अध्यक्ष अवध रानी ने कहा कि जब तक हम गांधी जी व शास्त्री जी को अपने जीवन में नहीं उतारते उनकी जयंती मनाने का कोई आर्थ नहीं। एक ने स्वच्छता का संदेश दिया तो दूसरे ने किसानों के हित में अपना जीवन लगा दिया। जिले में आज इन दोनों की जरूरत है। जिला हमारा है। इसे साफ सुथरा रखने की जरूरत हमारी है। इसके लिए सब को मिलकर प्रयास करना होगा। कर्मचारियों से कहा कि वह लोगों के बीच जाकर प्लास्टिक के प्रयोग को रोकने के लिए प्रेरित करें। कार्यक्रम के बाद अध्यक्ष ने पर्यावरण को स्वच्छ रखने का संदेश देते हुए जिला पंचायत परिसर में पौधारोपण किया। साथ ही कर्मचारियों से कहा कि वह कम से कम प्रति वर्ष एक पौधा रोपे। इसकी सुरक्षा भी करें। केवल औपचारिकता के लिए नहीं इसे अपनी जिम्मेदारी समझते हुए करें, साथ ही लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें। इस मौके पर जिला पंचायत के कर्मचारी, ठेकेदार व अन्य लोग मौजूद रहे। गंगा घाट पर चला सफाई अभियान

जासं, कौशांबी : गांधी व शास्त्री जयंती के अवसर पर गंगा गोमती सेवा संस्थान के प्रमुख विनय कुमार पांडेय ने अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि हम अपने को साफ करने के लिए जितनी मेहनत करते हैं, इसका आधा प्रयास अपने आस-पास के परिवेश को स्वच्छ करने में लगाएं तो अपने साथ ही अन्य लोगों को स्वस्थ्य रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। इसके बाद उन्होंने गंगा घाटों पर अपने सहयोगी कामता प्रसाद निषाद, प्रमोद निषाद, अमित निषाद, भोला निषाद, अफ्सार अहमद, जावेद, एहसान, जयदीप व प्रमोद आदि ने गंदगी न करने के लिए प्रेरित किया। स्कूल में चला सफाई अभियान

जासं, कौशांबी : रानी देवी राम अभिलाष सिंह इंटर कालेज भगत का पूरा अलवारा व वीआरएस कानवेंट जूनियर हाई स्कूल बैशकांटी परिसर में गांधी व शास्त्री जयंती मनाई गई। शिक्षकों व छात्रों ने स्कूल परिसर में सफाई अभियान चलाकर परिसर के स्वच्छत किया। साथ ही शपथ ली की वह नियमित सफाई कर लोगों को भी स्वच्छता का संदेश देंगे।

रानी देवी राम अभिलाष इंटर कालेज के प्रधानाचार्य नरेंद्र सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री दोनों की एक समान्य परिसर से थे। उनके अंदर की प्रतिभाग ने उन्हें विशेष बनाया है। उन्होंने लोगों को जो संदेश दिया आज भी वह उनके ही प्रभाव शाली है। उनकी दूर दर्शिता ने ही देश को एक दिशा दी है। मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद राजन बाबू सिंह ने कहा कि हम आज दिन हस्तियों की जयंती मना रहे हैं, वह देश ही नहीं पूरी दुनिया को बदलने की क्षमता रखते थे। उन्होंने गांधी जी व शास्त्री जी के जीवन से जुड़ी बातें बताई। वीआरएस कानवेंट स्कूल प्रधानाचार्य प्रशांत राधव ने बच्चों को गांधी जी के मूल मंत्र व स्वच्छता को लेकर उनकी परिकल्पना के संबंध में जानकारी देते हुए छात्रों को स्वच्छता को लेकर प्रेरित किया। इसके बाद स्कूल परिसर में विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की समाप्त के बाद छात्रों व शिक्षकों ने सफाई अभियान चलाया। इस मौके पर प्रियंका पाल, प्रीती, नीलम, सविता, पवन, राहुल आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.