Move to Jagran APP

कौशांबी में यमुना नदी पर जल्द बनेगा चौथा पुल, सफर होगा आसान

यातायात की बेहतरी के लिए जनपद की यमुना नदी में चौथा पुल का निर्माण कराने की कवायद तेज कर दी गई। ये पुल चायल क्षेत्र के नंदा के पुरवा यमुना घाट से प्रतापपुर जोड़ने के लिए बनाया जाएगा। शासन के निर्देश पर मंगलवार को सेतु निर्माण निगम के महाप्रबंधक ने अपनी टीम व चायल विधायक संजय गुप्ता के साथ यमुना घाट पहुंच कर सर्वे किया। धन मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।

By JagranEdited By: Published: Tue, 16 Nov 2021 10:26 PM (IST)Updated: Tue, 16 Nov 2021 10:26 PM (IST)
कौशांबी में यमुना नदी पर जल्द बनेगा चौथा पुल, सफर होगा आसान
कौशांबी में यमुना नदी पर जल्द बनेगा चौथा पुल, सफर होगा आसान

कौशांबी। यातायात की बेहतरी के लिए जनपद की यमुना नदी में चौथा पुल का निर्माण कराने की कवायद तेज कर दी गई। ये पुल चायल क्षेत्र के नंदा के पुरवा यमुना घाट से प्रतापपुर जोड़ने के लिए बनाया जाएगा। शासन के निर्देश पर मंगलवार को सेतु निर्माण निगम के महाप्रबंधक ने अपनी टीम व चायल विधायक संजय गुप्ता के साथ यमुना घाट पहुंच कर सर्वे किया। धन मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।

loksabha election banner

चायल तहसील क्षेत्र के यमुना घाट नंदा के पूरा में पुल बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मंगलवार को सेतु निगम के महाप्रबंधक आरके सिंह टीम व चायल विधायक पुल निर्माण के लिए सर्वे किया। विधायक ने बताया कि ये पुल नंदा के पुरवा से यमुना नदी के उस पार प्रतापपुर प्रयागराज से जोड़ने का कार्य करेगा। पुल बनने के बाद कौशांबी से चित्रकूट व मध्यम प्रदेश की दूरी कम होगी। कहा कि अब तक आवागमन के लिए इस घाट में पीपे के पुल का निर्माण कराया जाता था। नदी में बाढ़ की वजह से पीपे का पुल टूट जाता था। इससे आवागमन बाधित होता पुल बनने के बाद लोगों को आने-जाने में काफी सहूलियत होगी विधायक ने शीघ्र डीपीआर तैयार कर कार्य शुरू किया जाय जैसे इस पार से लेकर उस पार तक कई गांव का रोजगार बढ़ेगा नए नए रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे क्योंकि यमुना के तट के किनारे बसे गांव का कोई रोजगार नहीं होता प्रत्येक वर्ष बाढ़ की वजह से पीपे का पुल टूट जाता है और आवागमन बाधित हो जाता है। विधायक ने सेतु निर्माण निगम के महा प्रबंधक से कहा कि डीपीआर तैयार करे, जिससे शासन से धन निर्गत हो और पुल का निर्माण शुरू हो सके। इस मौके पर भाजपा के मंडल राम बहादुर जयसवाल, लालचंद निषाद, पिछड़ा मोर्चा जिला महामंत्री सूरज यादव, भारत भूषण द्विवेदी, मूरतगंज मंडल अध्यक्ष राममिलन चौधरी, छोटे लाल पाल हीरालाल निषाद, राजेंद्र पाल सहित क्षेत्रीय ग्रामीण सहित उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.