Move to Jagran APP

भूमि विवाद में फायरिग, दो लोग घायल

चरवा के काजू गांव में शनिवार देर रात भूमि विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में लाठी-डंडा चले। उसके बाद लाइसेंसी और तमंचे से फायरिग हुई। एक पक्ष के दो लोग इसमें घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस गांव में पहुंची।

By JagranEdited By: Published: Sun, 22 Nov 2020 10:53 PM (IST)Updated: Sun, 22 Nov 2020 10:53 PM (IST)
भूमि विवाद में फायरिग, दो लोग घायल
भूमि विवाद में फायरिग, दो लोग घायल

चायल : चरवा के काजू गांव में शनिवार देर रात भूमि विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में लाठी-डंडा चले। उसके बाद लाइसेंसी और तमंचे से फायरिग हुई। एक पक्ष के दो लोग इसमें घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस गांव में पहुंची। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। एक लाइसेंसी असलहा को जब्त करते हुए चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

loksabha election banner

काजू गांव निवासी अवधेश दुबे उर्फ कल्लू पुत्र धर्मनारायण दुबे ने बताया कि गांव में ही उसकी खाली पड़ी पुश्तैनी भूमिधरी जमीन है। शनिवार देर रात गांव के ही एक परिवार के लोग असलहे के बल पर भूमि पर दीवार बनाने लगे। जानकारी पाकर मौके पर पहुंच उसका बेटा मोहित और भाई मुनीब निर्माण कार्य का विरोध करने लगे। आरोप है कि विपक्षियों ने गाली गलौज कर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि इसके बाद लाइसेंसी और तमंचे से उन दोनों पर फायरिग कर दी। मोहित और मुनीब के सिर और पीठ पर गोली लगी। दोनों खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गए। जानकारी पाकर गांव पहुंची पुलिस ने एक डबल बैरल बंदूक समेत चार आरोपितों को हिरासत में लेकर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। इंस्पेक्टर संतशरण सिंह का कहना है कि घायल युवक के पिता की तहरीर पर उमेश केशरवानी, सतीश केशरवानी, छत्रधारी केसरवानी और दिवाकर केसरवानी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की छानबीन चल रही है। भूमि विवाद का मामला पुराना है। इसको लेकर कई बार दोनों परिवार आमने-सामने आ चुके हैं। मगर समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.