Move to Jagran APP

कंडुआ रोग से बर्बाद हो रही फसल को बचाएं किसान : डॉ मनोज सिंह

कंडुआ रोग से धान की फसल बर्बाद हो रही है। धान के पौधे में दाने की बजाय पाउडर निकलता देख किसानों की चिताएं बढ़ गई हैं। तैयार फसल को खराब होता देख किसान परेशान हैं। हालांकि इस रोग के निदान के लिए कृषि वैज्ञानिक व कृषि विभाग के कर्मचारी फसल को बचाने के लिए किसानों को जागरूक कर रहे है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 21 Oct 2020 12:29 AM (IST)Updated: Wed, 21 Oct 2020 12:29 AM (IST)
कंडुआ रोग से बर्बाद हो रही फसल को बचाएं किसान : डॉ मनोज सिंह
कंडुआ रोग से बर्बाद हो रही फसल को बचाएं किसान : डॉ मनोज सिंह

कौशांबी : कंडुआ रोग से धान की फसल बर्बाद हो रही है। धान के पौधे में दाने की बजाय पाउडर निकलता देख किसानों की चिताएं बढ़ गई हैं। तैयार फसल को खराब होता देख किसान परेशान हैं। हालांकि इस रोग के निदान के लिए कृषि वैज्ञानिक व कृषि विभाग के कर्मचारी फसल को बचाने के लिए किसानों को जागरूक कर रहे है।

loksabha election banner

कृषि वैज्ञानिक डॉ. मनोज सिंह ने बताया कि इन दिनों धान की फसल तैयार है, लेकिन फसल को कंडुआ रोग बर्बाद हो रही है। इसका जबर्दस्त प्रकोप इन दिनों जिले में खेतों में तैयार हो रही धान की फसल में देखा जा रहा है। फसलों में लगी इस बीमारी से किसानों के हाथ में धान के एक भी दाने नहीं आने वाले हैं। फसल से लगने वाला यह रोग पहले दाने को पाउडर बनाता है और फिर पौधे में इसका प्रकोप फैलता है। पहली स्थिति में पौधा का रंग सुनहरा होता है और फिर बीमारी बढ़ने के बाद धान का पौधा भूरा हो जाता है। खेतों में धान के पौधों में जो स्थिति देखी जा रही है उससे यह स्पष्ट है कि कंडों रोग का प्रकोप धान में फैल रहा है। किसानों को यह बीमारी बर्बाद कर रही है। रोग से यदि फसल का बचाव नहीं किया गया तो 80 से 90 फीसद तक की फसल खेतों में ही नष्ट हो जाती है। उन्होंने कहा कि किसान कृषि रक्षा इकाई से लेकर कोपी कोना जोल दवा का छिड़काव करें कीटाणुओं को नष्ट करने के लिए पोफेनोफाक्स दवा का छिड़काव करे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.