Move to Jagran APP

पर्यावरण संरक्षण की पहल, रोपे पौधे

जासं, कौशांबी : जिले को हराभरा बनाने के लिए जिला प्रशासन व वन विभाग ने पौधरोपण का खाका तैयार लिया है। कुछ स्थानों पर पौधरोपण का कार्य शुरू भी हो गया। पौधरोपण में जन प्रतिनिधि व आम जनता भाग ले।

By JagranEdited By: Published: Thu, 19 Jul 2018 08:31 PM (IST)Updated: Thu, 19 Jul 2018 08:31 PM (IST)
पर्यावरण संरक्षण की पहल, रोपे पौधे
पर्यावरण संरक्षण की पहल, रोपे पौधे

जासं, कौशांबी : जिले को हराभरा बनाने के लिए जिला प्रशासन व वन विभाग ने पौधरोपण का खाका तैयार लिया है। कुछ स्थानों पर पौधरोपण का कार्य शुरू भी हो गया। पौधरोपण में जन प्रतिनिधि व आम जनता भाग ले। इसके मद्देनजर दैनिक जागरण की ओर से पौधे लगाएं, वृक्ष बचाएं अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान की शुरुआत डीएम व डीएफओ ने जिला मुख्यालय स्थित डायट परिसर में पौधरोपण कर किया है।

loksabha election banner

गुरुवार को मनीष कुमार वर्मा ने पौधरोपण करने के बाद वहां पर उपस्थित लोगों को बताया कि पेड़ों से निकलने वाली गैस से पर्यावरण स्वच्छ रहता है। इसके बाद भी कुछ लोग पेड़ों के महत्व को नहीं समझ रहे हैं। जो पर्यावरण के लिए घातक है। बारिश के मौसम में अधिक से अधिक पौधे लगाएं। इसके लिए दैनिक जागरण ने पौधे लगाए, वृक्ष बचाएं अभियान की शुरुआत कर दी है, यह बेहतर है। इससे लोग जागरूक हो रहे हैं। डीपीआरओ कमल किशोर ने बताया कि पंचायतीराज विभाग ने सवा लाख पौधे लगाने की कार्ययोजना बनाई है। गांवों में पौधरोपण के कार्य के लिए प्रधान व सचिव को निर्देश दिया है। इस दौरान जिला उद्यान अधिकारी सुरेंद्र राम भाष्कर, डॉ. एचएल मिश्रा, डॉ. अरुण पटेल, व्यापार मंडल मंझनपुर के अध्यक्ष अंशुल केशरवानी, राजू वर्मा, किशन मोदनवाल, मयंक आदि मौजूद रहे।

पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित

जिले में हरियाली लाने के लिए वन विभाग को 2.73 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। वन विभाग ने पौधरोपण के लिए सिराथू, मंझनपुर व चायल तहसील में 179 हेक्टेयर भूमि को सुरक्षित कर गड्ढे खुदवा दिया दिया है। प्रभागीय वनधिकारी ओपी अंबष्ट ने जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा को बताया चायल तहसील क्षेत्र की 63 हेक्टेयर भूमि, मंझनपुर क्षेत्र की 68 हेक्टेयर भूमि व सिराथू क्षेत्र के 48 हेक्टेयर भूमि पर पौधे लगाए जाएंगे। कुछ स्थानों पर पौधरोपण का कार्य शुरू दिया गया है। मौसम साथ नहीं दे रहा है। इसकी वजह से पौधरोपण कार्य मंद गति से चल रहा है। बारिश शुरू होने के बाद पौधरोपण के कार्य को गति दी जाएगी। 15 अगस्त तक पौधरोपण का कार्य पूरा करने के लिए सभी रेंज अधिकारियों को निर्देश दिया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.