वृद्ध दंपती हत्याकांड : कहीं भाड़े के लोगों ने तो नहीं दिया अंजाम
जासं, कौशांबी : सरायअकिल थाना क्षेत्र के हासिमपुर किनार गांव में दोहरा हत्याकांड में पुलिस कातिलों क
जासं, कौशांबी : सरायअकिल थाना क्षेत्र के हासिमपुर किनार गांव में दोहरा हत्याकांड में पुलिस कातिलों के करीब तक पहुंच गई है। कई संदिग्धों की सीडीआर के जरिए पूछताछ की जा रही है। चर्चा है कि कहीं जायदाद की खातिर भाड़े के शातिर से तो नहीं कत्ल करवाया गया। हालांकि पूरे मामले में चुप्पी साधकर बैठे पुलिस अफसरों का दावा है कि दो दिन के भीतर घटना का जल्द ही पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
हासिमपुर किनार निवासी मोलई प्रसाद व उसकी पत्नी दुखनी देवी अपने बड़े बेटे जगतपाल के साथ गांव के बाहर बाग में छप्पर डालकर रहते थे। जबकि दूसरा बेटा चंद्रपाल गांव वाले घर में रहता है। चार दिन पहले जगतपाल अपने परिवार के साथ रिश्तेदार के यहां निमंत्रण में शामिल होने के लिए गए थे। रात में धारदार हथियार से वार कर एक ही चारपाई पर सो रहे मोलई व दुखनी देवी की हत्या कर दी थी। दंपती के बेटों ने बताया कि किसी से दुश्मनी भी नहीं थी, कातिल कौन हैं वह नहीं जानते। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। इस बीच पता चला कि मोलई प्रसाद ने दूसरी शादी दुखनी देवी से की थी। दोनों बेटे जायदाद में बंटवारा चाह रहे थे लेकिन दुखनी देवी नहीं चाहती थीं। इसे लेकर अक्सर झगड़ा होता था। पुलिस ने इसे अहम ¨बदु मानते हुए बेटे जगतपाल और चंद्रपाल के मोबाइल को सर्विलांस पर लिया और दोनों की कॉल डिटेल निकलवाई। - दोहरा हत्याकांड में कई अहम सबूत मिले हैं। कातिल की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश करते हुए कत्ल की वजह भी साफ कर दी जाएगी।
- हेमंत मिश्र, थानाध्यक्ष सरायअकिल।