छह आरोपितों पर दहेज उत्पीड़न का केस
कोर्ट के आदेश पर विवाहिता को मारपीट कर घर से भगाने के आरोप में छह ससुरालियों के खिल
कोर्ट के आदेश पर विवाहिता को मारपीट कर घर से भगाने के आरोप में छह ससुरालियों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मंझनपुर के बभनपुरवा ऊनो निवासी हनुमान प्रसाद ने अपनी बेटी प्रियंका की शादी डेढ़ साल पहले गंभीरा पूरब गांव में की थी। शादी के बाद से ही ससुरालीजन उसे कम दहेज लाने को लेकर प्रताड़ित करने लगे थे। प्रियंका की मानें तो बीते वर्ष 25 फरवरी को ससुरालीजनों ने उसकी जमकर पिटाई की। इसके बाद उसे घर से भगा दिया था। मायके पहुंची प्रियंका ने आपबीती सुनाई। मामले की शिकायत के बावजूद थाने की पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो पिता हनुमान प्रसाद ने अदालत की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर महिला थाना पुलिस ने आरोपित पति दीपू, ससुर राजेंद्र, सास विद्या देवी, ननद नेहा, सोनी व कल्पना के खिलाफ मंगलवार को मुकदमा दर्ज किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।