भक्तों ने धूमधाम से किया गणेश मूर्तियों का विसर्जन
जागरण टीम, कौशांबी : जनपद के कस्बों व प्रमुख बाजार में बीते 10 दिनों से पंडाल में भगवान गणेश की मूर्तियां स्थापित कर पूजन-अर्जन किया गया। रात को हो रहे कीर्तन व भजन से माहौल भक्तिमय रहा। रविवार की सुबह पूजा करने के बाद भक्तों ने बाजे-गाजे के साथ मूर्तियों का विसर्जन किया। इस दौरान लाल गुलाल उड़ाते हुए जयकारे भी लगाए।
जागरण टीम, कौशांबी : जनपद के कस्बों व प्रमुख बाजार में बीते 10 दिनों से पंडाल में भगवान गणेश की मूर्तियां स्थापित कर पूजन-अर्जन किया गया। रात को हो रहे कीर्तन व भजन से माहौल भक्तिमय रहा। रविवार की सुबह पूजा करने के बाद भक्तों ने बाजे-गाजे के साथ मूर्तियों का विसर्जन किया। इस दौरान लाल गुलाल उड़ाते हुए जयकारे भी लगाए।
मंझनपुर के नेहरू नगर में पंडाल सजाकर बीते दस दिनों से गणेश महोत्सव मनाया जा रहा था। यहां पर कस्बे के सैकड़ों लोग रात एकत्रित होकर कीर्तन भजन करते थे। रविवार की सुबह आठ बजे दर्जनों भक्त पंडाल में पहुंचकर भगवान गणेश की आरती की। इसके बाद मूर्तियां को विसर्जन के लिए निकले। करारी टाउन एरिया कार्यालय में स्थापित गणेश मूर्तियां का विसर्जन रविवार को बड़े ही धूमधाम से किया गया। इस दौरान सैकड़ो श्रद्धालु डीजे की धुन पर नाचते हुए अबीर-गुलाल उड़ाते हुए चल रहे थे। नगर पंचायत में गणपति भगवान की भव्य मूर्तियां स्थापित की गई थीं। रोज शाम को पंडित अन्नू महाराज प्रवचन के माध्यम से श्रद्धालुओं को भगवान गणेश की महिमा बता रहे। शनिवार को हवन के बाद कन्या भोज कराया गया। रविवार को सुबह मूर्ति ट्रैक्टर पर रखकर नगर भ्रमण कराया गया। इस दौरान डीजे पर कस्बे के अलावा क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालु नाचते व अबीर गुलाल उड़ाते हुए चल रहे थे। दोपहर करीब तीन बजे अवाना नहर में विसर्जन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम के आयोजक अंकुश गुप्ता, संजय जयसवाल हरिश्चंद्र चौरसिया, गोगा गुप्ता, शारदा प्रसाद साहू, मनीष साहू नगर पंचायत के वरिष्ठ लिपिक कमलेश नारायण मिश्र आदि लोग मौजूद रहे। अंकुश गुप्ता ने नगर अध्यक्ष उर्मिला देवी सरोज व प्रतिनिधि राम ही सरोज को नगर पंचायत करारी में साफ सफाई चूना का छिड़काव के लिए नगर प्रशासन को बधाई दी। आरती के बाद हुआ गणपित की मूर्तियां का विसर्जन
संसू, भरवारी : स्थानीय नगर पालिका परिषद भरवारी में नया बाजार व पुरानी बाजार की गणेश मूर्तियां को भक्तों ने स्थापित किया था। दोनों मूर्तियों का विसर्जन रविवार को अलग- अलग स्थान पर किया गया। नया बाजार की मूर्ति का विसर्जन हाईवे स्थित गेरसा तालाब में व पुरानी बाजार की मूर्ति का विसर्जन चमंधा बड़ी कुटी मंदिर के बगल स्थित तालाब में हुआ। इस दौरान एसओ कोखराज जयवीर ¨सह व चौकी प्रभारी भरवारी मनोज उपाध्याय पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे। जयकारों के साथ विसर्जित हुए गणपति बप्पा
संसू, सिराथू : गणेश महोत्सव को लेकर क्षेत्र के दर्जनों गांवों में पंडाल सजाकर भगवान गणेश की मूर्तियां स्थापित की गई। जिसके कई तक विधि-विधान से पूजा अर्चना की। रविवार को क्षेत्र में गणेश मूर्तियांओं का हर्षोल्लास के साथ मूर्ति विसर्जन किया गया। जय श्रीराम युवा समिति की ओर से सिराथू के मंझनपुर रोड़ में श्री गणपति पूजा महोत्सव का आठवां आयोजन किया गया। पंडाल में विशाल मूर्ति स्थापित की गई। जिसकी दस दिनों तक विधि-विधान से पूजा व आरती की गई। इस दौरान अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम व रात्रि जागरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। रविवार की सुबह नगर के लोगों ने पहुंचकर पूजा अर्चना की। जिसके बाद मूर्ति को पूरे नगर में बाजे-गाजे के साथ घुमाया गया। इस दौरान लोगों ने गुलाल उड़ाकर खुशी का इजहार किया। कार्यक्रम में नगर के तीनों रोड़ से गणपति भक्तों की खासी भीड़ रही। जिसके बाद मूर्ति का विसर्जन ससुर खदेरी नदी के रामसाहीपुर में देर शाम किया गया। इस दौरान पुष्पेंद्र केशरवानी, सर्वेश साहू, प्रशांत केशरी, सचिन, प्रतीक केशरी, मोनू सहित हजारों लोग उपस्थित रहे।