बच्चों में वैज्ञानिक सोच का विकास आवश्यक : डॉ. आशीष
जासं कौशांबी राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर जिला विज्ञान क्लब कौशांबी की ओर से गुरुवार को महामाया राजकीय पॉलीटेक्निक चायल में दो दिवसीय विज्ञान महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें छात्र व छात्राओं के मध्य भाषण मॉडल पोस्टर भारतीय वैज्ञानिकों की चित्र प्रदर्शनी एवं समाचार पत्र-पत्रिकाओं के संकलन की प्रतियोगिताएं हुई। साथ ही वैज्ञानिकों ने विज्ञान की सच्चाई भी बताई।
जासं, कौशांबी : राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर जिला विज्ञान क्लब कौशांबी की ओर से गुरुवार को महामाया राजकीय पॉलीटेक्निक चायल में दो दिवसीय विज्ञान महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें छात्र व छात्राओं के मध्य भाषण, मॉडल, पोस्टर, भारतीय वैज्ञानिकों की चित्र प्रदर्शनी एवं समाचार पत्र-पत्रिकाओं के संकलन की प्रतियोगिताएं हुई। साथ ही वैज्ञानिकों ने विज्ञान की सच्चाई भी बताई।
विज्ञान महोत्सव में वैज्ञानिक डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि समाज के विकास के लिए लोगों में विज्ञान से जुड़ी जानकारी देनी होगी। जिससे लोग प्रेरित होकर अपनी वैज्ञानिक जिज्ञासा को उजागर कर सकेंगे। जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक वसीम अहमद ने बताया कि भारतीय वैज्ञानिक सीवी रमन को उनके द्वारा प्रतिपादित रमन प्रभाव, प्रकाश के प्रकीर्णन सिद्धान्त के लिए नोबल पुरस्कार प्रदान किया गया था, उसी उपलक्ष्य में विज्ञान दिवस का आयोजन देश भर में किया जाता है। बच्चों के मध्य आयोजित भाषण प्रतियोगिता में नीलम प्रथम, मॉडल प्रतियोगिता में धनु कुमार प्रथम, भारतीय वैज्ञानिकों की चित्र प्रदर्शनी में माही केसरवानी प्रथम, पोस्टर प्रतियोगिता में राजेश यादव प्रथम रहे। सभी प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को रुपये 1000 का नकद पुरस्कार एवं अन्य सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को आकर्षक पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन आयुष साहू ने किया। गरिमा सिंह, धर्मेन्द्र कुमार, संजय प्रजापति, रमेश कुमार, शाहिद अली, बृजनंदन, बीरेंद्र सिंह, सारिका देवी, हंसराज आदि उपस्थित रहे। आधुनिक जीवन के लिए विज्ञान की शिक्षा जरूरी
संसू, सिराथू : कस्बे के श्याम लाल मौर्या कौशांबी पब्लिक स्कूल में विज्ञान दिवस के अवसर पर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने अपने कौशल व विवेक का उपयोग करते हुए कई मॉडल प्रस्तुत किए जिसमें वाटर साइकिल, अर्थ क्वेक, फोटो सेन्थिसिस, बेस्ट वाटर टीटमेंट, प्लांट अल्प सिचाई प्रक्रिया, वॉल केने, ड्रिप इरिजेसन सिस्टम आदि मॉडल प्रस्तुत किए जिसका अवलोकन विद्यालय के प्रबंधक राजेन्द्र मौर्य ने किया इस दौरान बच्चों का संबोधित करते हुए उन्होनें कहा कि आधुनिक जीवन के लिए विज्ञान की जानकारी होना जरुरी है। विद्यालय के प्रधानाचार्य अभिषेक यादव ने मॉडल का निरीक्षण किया जिसमें कक्षा सात की छात्रा आराध्या पाठक, के बनाए गए वाटर साइकिल मॉडल को प्रथम स्थान दिया। कक्षा आठ के दीपक के जीसीबी को द्वितीय स्थान, व बेस्ट वाटर टीटमेंट बनाने वाली कक्षा आठ की छात्रा महक कसेरा को तीसरा स्थान मिला। विद्यालय के विज्ञान के शिक्षक राजेन्द्र उपाध्याय के अगुआई मे मॉडल तैयार कराये गए इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक संदीप, पूर्णिमा, सुप्रिया मौजूद रहे।