विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 29, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

डेंगू पीड़िता की गई जान

By JagranEdited By:
Published: Wed, 29 Aug 2018 12:16 AM (IST)

संसू, उदहिन : जिले में डेंगू का प्रकोप शुरू हो गया है। मंगलवार को डेंगू पीड़ित एक युवती

डेंगू पीड़िता की गई जान
डेंगू पीड़िता की गई जान

संसू, उदहिन : जिले में डेंगू का प्रकोप शुरू हो गया है। मंगलवार को डेंगू पीड़ित एक युवती की मौत हो गई। विकास खंड सिराथू क्षेत्र के बड़नपुर घाटमपुरी निवासी पूजा (22) पुत्री मान¨सह कई दिनों से बुखार से पीड़ित थी। परिजनों ने उसका इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया लेकिन आराम न होने पर डॉक्टरों ने उसे जांच कराने की सलाह दी। इस दौरान उसके शरीर में डेंगू वायरस की पुष्टि हुई। जानकारी होते ही परिजनों के होश उड़ गए और वह आनन-फानन में एसआरएन अस्पताल ले गए जहां पर उसका उपचार चल रहा था। मंगलवार को इलाज की दौरान ही पूजा की मौत हो गई। मौत की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं ग्रामीणों में डेंगू को लेकर काफी दहशत है।