काल के सामने मौत बनकर लहराई बोलेरो
जागरण संवाददाता, कौशांबी : कहते हैं कि मौत अपनी दस्तक से पहले अपने आने का एहसास जरूर कराती है। ऐसा ही कुछ नजारा रक्सराई हादसे के दौरान देखने को मिला। चालक गुलशन जिस रफ्तार व अंदाज से गाड़ी चला रहा था। उसे देखकर भी यही लग रहा था। सड़क से गुजर रहे लोग रफ्तार देखकर इस बात की चर्चा कर ही रहे थे कि हादसा हो गया।

घायलों ने बताया कि चित्तापुर में बरात की विदाई के दौरान जैसे ही चालक गुलशन बोलेरो लेकर वहां से गुजरा तो उसकी रफ्तार बहुत तेज थी। रफ्तार गाड़ी में बैठे लोगों ने इस बात को लेकर गुलशन को टोका भी, लेकिन वह खुद को बेहतर चालक बताते हुए लोगों को कुछ न होने का आश्वासन दे दिया। जैसे ही बोलेरो रक्सराई गांव के निकट पहुंची। उसी दौरान अचानक सड़क पर एक साइकिल सवार व बाइक सवार आ गए। उनको देखकर गुलशन ने वाहन रोकने का प्रयास किया। वह झटके में ब्रेक भी लगा रहा था, लेकिन रफ्तार इतनी तेज थी कि गाड़ी लहरा गई। गुलशन ने ब्रेक छोड़ा और वह दोबारा नियंत्रण कर पाता, इससे पहले ही काल के गाल में समा गया। इस हादसे को जिसने भी देखा वह चालक को ही दोषी मान रहा है। हर किसी की जुबान में यही है कि गाड़ी की रफ्तार कम होती तो सब सुरक्षित होते।