Move to Jagran APP

मुंबई में फांसी पर लटकता मिला कौशांबी के युवक का शव, पत्नी पर हत्या कराने का आरोप

पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के जनका गांव के एक युवक का शव उसके मुंबई स्थित कारखाने में फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला है। युवक के स्वजनों ने नई नवेली पत्नी पर हत्या कराने का आरोप लगाया है। शुक्रवार को युवक का शव मुंबई से घर लाया गया तो स्वजनों में रोना पिटना गच गया। गमगीन माहौल में स्वजनों ने युवक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 16 Oct 2021 09:13 PM (IST)Updated: Sat, 16 Oct 2021 09:13 PM (IST)
मुंबई में फांसी पर लटकता मिला कौशांबी के युवक का शव, पत्नी पर हत्या कराने का आरोप
मुंबई में फांसी पर लटकता मिला कौशांबी के युवक का शव, पत्नी पर हत्या कराने का आरोप

कौशांबी। पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के जनका गांव के एक युवक का शव उसके मुंबई स्थित कारखाने में फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला है। युवक के स्वजनों ने नई नवेली पत्नी पर हत्या कराने का आरोप लगाया है। शुक्रवार को युवक का शव मुंबई से घर लाया गया तो स्वजनों में रोना पिटना गच गया। गमगीन माहौल में स्वजनों ने युवक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।

loksabha election banner

पूरामुफ्ती के जनका गांव निवासी मगन सिंह पटेल खेती किसानी करके घरवालों का भरण-पोषण करता है। उनका 28 वर्षीय बेटा अजय कुमार पटेल मुंबई के कल्याण शहर में रहकर जींस सिलाई का कारखाना चलाता था। घर के लोगों के मुताबिक पांच महीने पहले कोखराज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती के साथ उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद से अजय अपनी पत्नी को लेकर मुंबई चला गया था। चार दिन पहले युवक का शव उसके कारखाने में दरवाजे की कुंडी के सहारे फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला। इस बात की जानकारी घर के लोगों को हुई तो रोना पिटना मच गया। शुक्रवार को युवक का शव पोस्टमार्टम के बाद गांव लाया गया। स्वजन शव देख बिलखने लगे। यहां गमगीन माहौल में स्वजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। साथ ही उन्होंने पत्नी पर हत्या कराने का आरोप भी लगाया। फंदे पर लटकता मिला किशोरी का शव

सराय अकिल थाना क्षेत्र के जयंतीपुर गांव में एक किशोरी का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना के पीछे परिवार के लोग कारण कुछ नहीं बता पा रहे हैं।

जयंतीपुर निवासी मोतीलाल मजदूरी करके परिवार का भरण पोष्ण करता है। उसकी 17 वर्षीय बेटी पूनम घर पर शनिवार को मौजूद थी। जबकि परिवार के लोग कहीं गए हुए थे। इस बीच पूनम की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। शाम को घर पहुंचे स्वजनों ने देखा कि पूनम का शव दरवाजे की कुंडी में कपड़े के सहारे फांसी के फंदे पर झूल रहा है। रोने-चीखने की आवाज सुनकर ग्रामीण इकट्ठा हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्वजनों से पूछताछ के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना के पीछे परिवार के लोग तरह-तरह का कयास लगा रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.