Move to Jagran APP

सर्द हवाएं व बढ़ी गलन से लोग हैं बेहाल

जासं, कौशांबी : मौसम इन दिनों काफी ठंडा हो गया है। सुबह से शाम तक सर्द हवाएं लोगों को कांपने के लिए मजबूर कर दे रही हैं। ठंड अधिक होने से शाम-सुबह सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहता है। 10 बजे के बाद धूप निकली, लेकिन सर्द हवाओं से लोगों को राहत नहीं मिली। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सात डिग्री व अधिकतर तापमान 21 डिग्री रहा। दिन में ठंडक रहने की वजह सुबह लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकले। 10 बजे तक भास्कर देव नहीं दिखे। जिससे सर्द हवाओं के चलते लोग परेशान रहे। जिला मुख्यालय मंझनपुर, करारी, सिराथू, चायल, सरायअकिल आदि स्थानों में सुबह के समय सन्नाटा था। सुबह के समय चलने वाली हवा लोगों के शरीर में दोपहर के समय धूप तेज हुई तो सड़कों पर चहल-पहल दिखी।

By JagranEdited By: Published: Fri, 28 Dec 2018 07:25 PM (IST)Updated: Fri, 28 Dec 2018 10:37 PM (IST)
सर्द हवाएं व बढ़ी गलन से लोग हैं बेहाल
सर्द हवाएं व बढ़ी गलन से लोग हैं बेहाल

जासं, कौशांबी : मौसम के ठंडे होने के कारण सुबह से शाम तक सर्द हवाएं लोगों को कांपने के लिए मजबूर करती रहीं। घरों में ही लोगों के दुबके रहने से सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहता है। 10 बजे के बाद धूप दिखी फिर भी लोगों को राहत नहीं मिली। शुक्रवार को अधिकतर तापमान 21 व न्यूनतम सात डिग्री दर्ज किया गया।

loksabha election banner

दिन में ठंडक रहने की वजह सुबह लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकले। 10 बजे तक भगवान भास्कर देव नहीं दिखे। जिससे सर्द हवाओं के चलते लोग परेशान रहे। जिला मुख्यालय मंझनपुर, करारी, सिराथू, चायल, सरायअकिल आदि स्थानों में सुबह के समय सन्नाटा था। गरीबों पर भारी पड़ रही है ठंड

सबसे अधिक उन्हें परेशानी हो रही है, जिनके पास रहने के लिए न पक्के घर हैं और न पहनने के लिए गर्म कपड़े। ऐसे में जहां रजाई और कंबल में भी ठंड लग रही है तो उनकी स्थिति का अंदाजा खुद ब खुद लगाया जा सकता है। गरीबों पर ठंड भरी रात बितानी कष्टकारी साबित हो रही है। प्रशासन है कि उसे इन गरीबों की ¨चता नहीं है, जबकि शासन स्तर से अफसरों को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि गरीबों को ठंड से निजात दिलाने के लिए ठोस कदम उठाया जाएं, जिसकी वजह से गरीबों को दिक्कत न हो।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.