Move to Jagran APP

टोकन देकर लंबी तारीख दे रहे केंद्र प्रभारी, किसान परेशान

जिले के किसानों को धान की उपज का वाजिब दाम मिले। इसके मद्देनजर जनपद में 32 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। धान की खरीद करने के लिए मंगलवार को अधिकतर केंद्र खुले रहे। किसानों की माने तो धान की तौल कराने के लिए पहले उन्हें टोकन दिया जाता है। टोकन देते समय क्रय केंद्र प्रभारी धान की तौल कराने के लिए अधिक दिन का समय दे रहे हैं। इससे किसानों को परेशानी हो रही है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 19 Nov 2019 10:57 PM (IST)Updated: Tue, 19 Nov 2019 10:57 PM (IST)
टोकन देकर लंबी तारीख दे रहे केंद्र प्रभारी, किसान परेशान
टोकन देकर लंबी तारीख दे रहे केंद्र प्रभारी, किसान परेशान

जासं, कौशांबी : जिले के किसानों को धान की उपज का वाजिब दाम मिले। इसके मद्देनजर जनपद में 32 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। धान की खरीद करने के लिए मंगलवार को अधिकतर केंद्र खुले रहे। किसानों की माने तो धान की तौल कराने के लिए पहले उन्हें टोकन दिया जाता है। टोकन देते समय क्रय केंद्र प्रभारी धान की तौल कराने के लिए अधिक दिन का समय दे रहे हैं। इससे किसानों को परेशानी हो रही है। धान खरीद काफी मंद गति से चल रही है। इसको लेकर डीएम ने भी नाराजगी जताते हुए केंद्र प्रभारियों को खरीद में तेजी लाने का निर्देश दिया है।

prime article banner

शासन ने जनपद के किसानों से 52250 मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य निर्धारित किया है। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने एक नवंबर से धान खरीद करने का निर्देश केंद्र प्रभारियों दिया है। केंद्र प्रभारी हर दिन क्रय केंद्र खोल रहे हैं, लेकिन धान की कटाई देर से शुरू होने के कारण केंद्रों पर किसान कम पहुंच रहे हैं। मंगलवार को दैनिक जागरण टीम ने मंगलवार को खाद्य एवं विपणन शाखा का क्रय केंद्र ओसा, सिराथू व चायल के तिलगोड़ी की पड़ताल की। ओसा केंद्र में किसान सुनील कुमार, रामसजीवन, देवकुमार धान की बानगी लेकर आए तो उन्हें टोकन दिया गया। केंद्र में धान की तौल की जा रही थी। विपणन हाट शाखा तिलगोड़ी में धान की तौल कराई जा रही थी। क्रय केंद्र प्रभारी मंजुला बौद्ध ने बताया कि 800 एमटी धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके सापेक्ष 90.40 कुंतल धान की खरीद की गई है। कहा कि लक्ष्य के सापेक्ष धान की खरीद हो इसके लिए किसानों से

फोन पर संपर्क किया है। विपणन शाखा केंद्र सिराथू को 10 हजार कुंतल धान खरीदने का लक्ष्य दिया गया है। इसके साक्षेप अब तक 507 कुंतल धान खरीद हुई है। मंगलवार की पड़ताल में पइंसा की किसान सरोज देवी, बडनपुर घाटमपुर सावित्री देवी,धर्मराज ने बताया कि उनका धान क्रय केंद्र में पड़ा है। तौल नहीं कराई जा रही है। इस संबंध में क्रय केंद्र प्रभारी का कहना है कि बगैर टोकन के धान लेकर किसान आए हैं। एक-दो दिन में तौल करा ली जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
OK