Kaushambi: कब्र खोदकर बाहर निकाला गया मजदूर का शव, बिहार से घर लौटते समय रास्ते में हुई थी मौत
Kaushambi संदिग्ध परिस्थितियों में मृतक हुए एक मजदूर का शव कब्र खोदकर बाहर निकाला गया। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बिहार से घर लौटते समय रास्ते में उसकी मौत हुई थी। पत्नी की मांग पर दफन शव को खोदा गया।
कौशाम्बी, जागरण संवाददाता: संदीपन घाट के गौसपुर घाट स्थित एसडीएम की मौजूदगी में संदिग्ध परिस्थितियों में मृतक हुए एक मजदूर का शव कब्र खोदकर बाहर निकाला गया। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बिहार से घर लौटते समय रास्ते में उसकी मौत हुई थी। पत्नी की मांग पर दफन शव को खोदा गया।
काजीपुर गांव निवासी चमेली देवी पत्नी स्वर्गीय दूखीलाल ने बताया कि उसके पति दुखीलाल पुत्र रामदास उर्फ बदल बिहार प्रान्त में रहकर एक ईंट भट्ठे में मजदूरी करते थे। 25 दिसंबर 2022 को वह बिहार से अपने घर मूरी एक्सप्रेस (ट्रेन) से वापस आ रहे थे कि रास्ते में संदिग्ध परिस्थितियों में उनकी मृत्यु हो गई थी।
महिला को पति की मृत्यु की सूचना मोबाइल फोन के जरिये पुलिस साथ रहे अन्य मजदूरों से मिला था। जिसमें साथी मजदूर दिनेश कुमार ने शव को घर तक पहुंचाया था। जिसके बाद बिना पोस्टमार्टम कराए 27 दिसंबर को शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया था।
पति की मौत पर हत्या का संदेह
महिला के मुताबिक उनके पति की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी। उसका पोस्टमार्टम होना आवश्यक था। वह पति की मौत हत्या का संदेह करते हुए जिला अधिकारी से शिकायत किया था।
मजदूर के शव को कब्र से बाहर निकाला
जिला अधिकारी के आदेश के बाद बुधवार को पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे उप जिलाधिकारी चायल ने क्षेत्र के गौसपुर गंगा घाट पर दफन किए गए मजदूर दूखीलाल के शव को कब्र से बाहर निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।