Move to Jagran APP

भाजपा ने देश को आर्थिक संकट की ओर धकेला : अरुण विद्यार्थी

कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार को सिराथू तहसील के ककोढ़ा गांव में नुक्कड़ सभा कर पार्टी कार्यकर्ताओं ने सरकार की नीतियों को लेकर विरोध जताया। लोगों को सरकार की गलत नीतियों की जानकारी दी।

By JagranEdited By: Published: Fri, 08 Nov 2019 11:13 PM (IST)Updated: Fri, 08 Nov 2019 11:13 PM (IST)
भाजपा ने देश को आर्थिक संकट की ओर धकेला : अरुण विद्यार्थी
भाजपा ने देश को आर्थिक संकट की ओर धकेला : अरुण विद्यार्थी

जासं, कौशांबी : कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार को सिराथू तहसील के ककोढ़ा गांव में नुक्कड़ सभा कर पार्टी कार्यकर्ताओं ने सरकार की नीतियों को लेकर विरोध जताया। लोगों को सरकार की गलत नीतियों की जानकारी दी।

loksabha election banner

नुक्कड़ सभा में जिलाध्यक्ष अरुण विद्यार्थी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार लोगों के साथ धोखा कर रही है, देश में बेरोजगारों की संख्या लगातार बढ़ रही है। उनको रोजगार नहीं मिल रहा, लेकिन सरकारी आंकड़ेबाजी में रोजगार पाने वालों का ग्राफ बढ़ा है। उन्होंने कहा कि हमारे आपके बच्चों को जब रोजगार नहीं मिला तो यह रोजगार मिल किसे रहा है, यह विचार करने का प्रश्न है। कहा कि देश की आर्थिक स्थिति दिनोंदिन खराब होती जा रही है। देश ने कई युद्ध लड़े, कई अन्य प्रकार की समस्याएं उठाई, लेकिन आज तक रिजर्व बैंक के सुरक्षित कोष को नहीं प्रयोग किया गया। इस सरकार ने रिजर्व बैंक को भी सुरक्षित नहीं छोड़ा। देश को आर्थिक संकट की ओर बढ़ाने में सरकार की भूमिका महत्वपूर्ण है। पूर्व विधायक रामसजीवन निर्मल ने कहा कि इस सरकार की नीतियों के चलते देश का किसान, गरीब, मजलूम, महिलाएं व युवा बुरी तरह से परेशान हैं। सरकार बड़ी मात्रा में विदेशों से कृषि सामग्री खरीद रही है। ऐसे में देश के किसानों की उपज की खरीद नहीं हो रही है। आशीष कुमार पप्पू मिश्रा ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा सभी को उठाना पड़ रहा है। इस मौके पर रजनीश पांडेय, फैसल अली, शमीम आलम, कौशलेश द्विवेदी, वेद प्रकाश पांडेय, देवेश श्रीवास्तव, जितेंद्र शर्मा, विष्णु सोनी, देवेश श्रीवास्तव, राजा भइया, द्वारिका भार्गव, बरसाती लाल पंडा, अनिल पांडेय आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.