बिजली के खंभे से टकराई बाइक, युवक की मौत
सराय अकिल थाना क्षेत्र के जयंतीपुर गांव के समीप गुरुवार की दोपहर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि साथ बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा देख कर आसपास रहे लोग भाग कर घटनास्थल पहुंचे। इसकी जानकारी पुलिस को देते हुए घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कौशांबी। सराय अकिल थाना क्षेत्र के जयंतीपुर गांव के समीप गुरुवार की दोपहर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि साथ बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा देख कर आसपास रहे लोग भाग कर घटनास्थल पहुंचे। इसकी जानकारी पुलिस को देते हुए घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कोखराज थाना के बड़े गांव का 25 वर्षीय अजहर पुत्र निक्के गुरुवार को करारी से साथी अफलाख (24) के साथ मोटरसाइकिल से उसके ननिहाल पूरामुफ्ती जा रहा था। बाइक को अजहर चला रहा था। दोपहर करीब दो बजे उनकी बाइक सराय अकिल थाना के जयंतीपुर गांव के समीप पहुंची। इसी बीच अनियंत्रित होकर बाइक सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से जा टकराई। हादसे में अजहर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक पर बैठा अफलाख गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आसपास रहे लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। एंबुलेस की मदद से घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच कर सूचना मृतक के घरवालों तक पहुंचाई। रोते-बिलखते घर वाले घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर डाक्टर ने घायल अफलाख को उसकी हालत गंभीर होने पर उसे एसआरएन अस्पताल प्रयागराज रेफर कर दिया है।