Move to Jagran APP

डीजे की धुन पर नाचते-गाते भक्तों ने किया मूíतयों का विसर्जन

जासं, कौशांबी : पूजा पंडालों में स्थापित मूर्तियों का विसर्जन रविवार को भक्तों ने नदियों व तालाबों में किया। इससे पूर्व भक्तों ने पंडालों में पूजन-अर्चन कर मां दुर्गा की प्रतिमाओं की शोभायात्रा निकाली। ढोल-तांशे की धुन पर नाचते-गाते हुए भक्तों ने मां को नम आंखों से विदाई दी।

By JagranEdited By: Published: Sun, 21 Oct 2018 08:37 PM (IST)Updated: Sun, 21 Oct 2018 08:37 PM (IST)
डीजे की धुन पर नाचते-गाते भक्तों ने किया मूíतयों का विसर्जन
डीजे की धुन पर नाचते-गाते भक्तों ने किया मूíतयों का विसर्जन

जासं, कौशांबी : पूजा पंडालों में स्थापित मूर्तियों का विसर्जन रविवार को भक्तों ने नदियों व तालाबों में किया। इससे पूर्व भक्तों ने पंडालों में पूजन-अर्चन कर मां दुर्गा की प्रतिमाओं की शोभायात्रा निकाली। ढोल-तांशे की धुन पर नाचते-गाते हुए भक्तों ने मां को नम आंखों से विदाई दी।

loksabha election banner

जिले के कई स्थानों पर पंडाल जगाकर भक्तों ने मां भगवती का आराधना प्रतिदिन अलग रूप में की। रविवार की दोपहर मंझनपुर के मंसूर नगर के दुर्गा पंडाल में पहुंचकर भक्तों ने पूजन-अर्चन किया। इसके बाद विसर्जन के लिए निकल पड़े। मां दुर्गा की शोभा यात्रा को डीजे के साथ पूरे कस्बे में घुमाया गया। इस दौरान भक्तों ने नृत्य कर जयकारे भी लगाए। मूíतयों का विसर्जन नया का पूरा गांव के तालाब में हुआ। दोपहर से देर शाम तक मां की प्रतिमाओं का विर्सजन का सिलसिला चला। भक्तों की टोली मां के जयकारे भी लगाए। मूíत विसर्जन को उमड़ी भीड़

संसू, कौशांबी : नगर पंचायत सरायअकिल के के कई दर्जनों स्थानों पर भव्य पंडाल सजाए गए थे। जहां पर नौ दिनों तक विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। रविवार को विसर्जन किया गया। फकीरबाद, भगौतीगंज, कन्दुवा, सरकारी अस्पताल के सामने, रावणा मैदान, मौलवीगंज, मोहन मंदिर, करन चौराहा, चावलमंडी के पास की सभी मूíतयां सरायअकिल थाना के पास एकत्रित हुई। इसके बाद तालाब में मूíतयों का विसर्जन किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.