बाबा के गुर्गो ने किया दुष्कर्म पीड़िता के अपहरण का प्रयास
संसू, करारी : करारी थाना क्षेत्र के चर्चित बाबा अजमल शाह पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला का फतेहपुर के थरियांव इलाके से अपहरण करने का प्रयास किया गया। वह अपने रिश्तेदार के यहां छिपी थी। दो दर्जन से अधिक अपहरणकर्ता रिश्तेदार के घर पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। डायल-100 पुलिस को देख अपहरणकर्ता भाग निकले। इंस्पेक्टर करारी अर्जुन ¨सह थरियांव थाना पहुंचे और उसे सुरक्षित लाए। हालांकि अब तक केस नहीं दर्ज किया गया है। पुलिस अपहरण किए जाने की बात को संदिग्ध मान रही है।

करारी इलाके की एक महिला के साथ चार साल पहले सालेपुर गांव के बाबा अजमल शाह ने घर में घुसकर दुष्कर्म किया था। मामले की शिकायत पति के साथ महिला थाने जा रही थी तो इसके पति को मारपीट कर कनपटी पर लाइसेंसी बंदूक सटा दी। दहशतजदा महिला ने पति को छोड़ देने की मिन्नत करते हुए शिकायत न करने का विश्वास दिलाया। इसके बाद पखवारा भर पहले अजमल शाह व उसे दो साथियों ने दोबारा महिला के साथ घर में घुसकर पति के साथ दुष्कर्म किया। दहशतजदा महिला ने गांव से पलायन कर दूसरी जगह जाकर साथ रहने लगी। उसने एडीजी से मामले की शिकायत की। महिला परिवार के साथ फतेहपुर के थरियांव इलाके में जाकर रिश्तेदार के यहां रहने लगी। महिला का कहना है कि सोमवार की दोपहर आरोपित अजमल शाह के दो दर्जन से अधिक गुर्गे आए और उसका अपहरण करने का प्रयास करने लगे। सूचना पर पहुंची डायल-100 पुलिस को देख हत्या की धमकी देते हुए अपहृर्ता भाग निकले। इंस्पेक्टर थरियांव सरवन ¨सह गांव पहुंचे और महिला व उसके परिवार वालों को थाने लेकर आए।
अपहरण के प्रयास जैसी कोई घटना सामने नहीं आई है। महिला के बयान के लिए थरियांव से लेकर आया गया है। दर्ज मुकदमे के हिसाब से उसका बयान दर्ज कराया जाना है।
- अर्जुन ¨सह, इंस्पेक्टर करारी। इंस्पेक्टर करारी ने मेरे पास फोन किया था कि दुष्कर्म पीड़िता थरियांव में है। उसका बयान दर्ज करना है। इस वजह से महिला को थाने पर बुलाया गया था। इंस्पेक्टर अर्जुन ¨सह आए और महिला को अपने साथ लेकर करारी चले गए। अपहरण के प्रयास जैसी घटना निराधार है।
- सरवन कुमार, थरियांव फतेहपुर।