Move to Jagran APP

कागज में जागरूकता अभियान, तंबाकू के सेवन से बिगड़ रही सेहत

तंबाकू का सेवन जानलेवा है। इसको खाने से कई तरह की बीमारियां फैलती हैं। तंबाकू के सेवन प्रतिबंध लगाने के लिए सरकार प्रयासरत है। तंबाकू के सेवन से होने वाले बीमारियों के संबंध में जागरूक करने के लिए शासन ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया है लेकिन यह महज कागजों पर है। जिले में तंबाकू उक्त गुटखे की बिक्री की जा रही और लोग गंभीर बीमारी से पीड़ित हो रही है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 12 Nov 2019 10:49 PM (IST)Updated: Tue, 12 Nov 2019 10:49 PM (IST)
कागज में जागरूकता अभियान, तंबाकू के सेवन से बिगड़ रही सेहत
कागज में जागरूकता अभियान, तंबाकू के सेवन से बिगड़ रही सेहत

जासं, कौशांबी : तंबाकू का सेवन जानलेवा है। इसको खाने से कई तरह की बीमारियां फैलती हैं। तंबाकू के सेवन प्रतिबंध लगाने के लिए सरकार प्रयासरत है। तंबाकू के सेवन से होने वाले बीमारियों के संबंध में जागरूक करने के लिए शासन ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया है, लेकिन यह महज कागजों पर है। जिले में तंबाकू उक्त गुटखे की बिक्री की जा रही और लोग गंभीर बीमारी से पीड़ित हो रही है।

loksabha election banner

सरकार ने तंबाकू युक्त गुटखा को प्रतिबंधित कर दिया गया है। इसके बाद मंझनपुर, सिराथू, चायल, करारी, भरवारी, सरायअकिल आदि स्थानों पर तंबाकू युक्त गुटखा बेचा जा रहा है। इसके सेवन से लोग कैंसर, दिमाग का दौरा व टीबी आदि बीमारी से पीड़ित हो रही हैं। इसके बाद भी की खाद्य सुरक्षा व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। कार्यवाही न होने से कारोबारियों के हौसले बुलंद हैं। तंबाकू युक्त गुटखे के बिक्री से कारोबारी तो मजबूत हो रहे हैं, लेकिन जनपद वासियों की सेहत बिगड़ रही है। 4.30 लाख लोग कर रहे तंबाकू का सेवन

तंबाकू नियंत्रण अभियान स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाया है। सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। इसके लिए लोगो को जागरूक भी किया जाता है। इसके बाद भी जनपद में 4 लाख 30 हजार लोग तंबाकू युक्त गुटखे का सेवन कर रहे हैं, जिसमें महिलाएं व किशोर भी शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग के सर्वे में इसका खुलासा होने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने तंबाकू नियंत्रण के लिए जिम्मेदारों को आवश्यक निर्देश दिया है। इसके बाद भी नशे की लत कम नहीं हो रही है। स्कूलों व कॉलेजों के पास बेचे जा रहे गुटखे

जिलाधिकारी के निर्देश पर तंबाकू की लत छ़ुटाने के लिए के अगस्त में विशेष अभियान भी चलाया था। डीएम ने एसडीएम व सीओ को स्पष्ट निर्देश दिया है कि स्कूल व कॉलेजों के पास तंबाकू युक्त गुटखा व सिगरेट की बिक्री न हो। यदि कोई करता है। तो उस पर कार्रवाई की जाए। इसके बाद भी जनपद के अधिकतर स्कूलों व कालेजों के पास गुटखा व पान की दुकाने हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग व स्थानीय पुलिस दुकानदारों पर कार्रवाई नहीं कर रही है। तंबाकू स्वास्थ्य के लिए हानिकारक इसकी जानकारी लोगों को दी जा रही है। जनपद में चार लाख 30 हजार लोग तंबाकू का सेवन कर रहे हैं। सर्वे रिपोर्ट आने के बाद तहसील व ब्लाक मुख्यालयों में गोष्ठी का आयोजन कर लोगों को तंबाकू का सेवन न करने की सलाह दी जा रही है।

- डॉ. एसके झा, नोडल अधिकारी तंबाकू नियंत्रण अभियान।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.