विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kaushambi News: कौशांबी में तेज रफ्तार कार की टक्कर से आटो पलटा, नौ महिला श्रद्धालु घायल, दो गंभीर

By Jagran NewsEdited By: Prabhapunj Mishra
Published: Wed, 23 Aug 2023 10:26 AM (IST)

Kaushambi News कौशांबी में बुधवार तड़के महिला श्रद्धालुओं से भरी आटो में तेज रफ्तार कार अन‍ियंत्र‍ित होकर टकरा गई। हादसे ...और पढ़ें

Kaushambi News: कौशांबी में आटो पलटने से 9 मह‍िला श्रद्धालुओं की मौत
Kaushambi News: कौशांबी में आटो पलटने से 9 मह‍िला श्रद्धालुओं की मौत

कौशांबी, जेएनएन। जौनपुर से आई नौ महिला श्रद्धालु बुधवार सुबह यहां हुए सड़क हादसे में घायल हो गईं। इनमें दो की हालत गंभीर है। सभी को स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल प्रयागराज रेफर कर दिया गया है। कोखराज पुलिस के अनुसार सिहोरी गांव के सामने नेशनल हाईवे पर श्रद्धालुओं से भारी आटो (विक्रम) में पीछे से आई कार ने टक्कर मार दी।

विक्रम पलट गया और सभी श्रद्धालु दब गईं सभी को पहले मूरतगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां से रेफर कर दिया गया। घायल जौनपुर जनपद के नेवड़िया थाना अंतर्गत बनेवरा रामनगर निवासी हैं। सभी ट्रेन से प्रयागराज आए। रेलवे स्टेशन पर आटो बुक कर सैनी थाना क्षेत्र में कड़ा धाम स्थित मां शीतला का दर्शन कर वापस लौट रहे थे तब यह हादसा हुआ।

आटो चालक रामू पटेल निवासी धूमनगंज प्रयागराज भी घायल है। कोखराज पुलिस ने सभी घायलों को निजी वाहन से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मूरतगंज पहुंचवाया। निशा सिंह और पुष्पा सिंह की हालत गंभीर बताई जा रही है। टक्कर मार कर भाग रहे कार को डायल 112 पुलिस ने संदीपन घाट थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर बजहां गांव के समीप पकड़ लिया।

यह श्रद्धालु हुईं हैं घायल

  • निशा सिंह (40) पत्नी धर्मेंद्र सिंह,
  • पुष्पा सिंह (45) पत्नी आकाश सिंह
  • शिव कुमारी सिंह (55) पत्नी ब्रह्मदेव सिंह
  • बासमती (70) पत्नी राज नारायण
  • शशि कला (62) पत्नी राजेंद्र सिंह
  • इंद्रावती (65) पत्नी नंदलाल सिंह,
  • वैजयंती सिंह (65 ) पत्नी तेज बहादुर सिंह,
  • संगीता सिंह (65) पत्नी राम आधार सिंह
  • दुर्गावती (60) पत्नी अवधीर सिंह