आरोपितों को नहीं किया जा रहा गिरफ्तार
जासं, कौशांबी : कोखराज थाना क्षेत्र के एक गांव में ननिहाल आई किशोरी का अपहरण कर लिया गया। केस तो पुल
जासं, कौशांबी : कोखराज थाना क्षेत्र के एक गांव में ननिहाल आई किशोरी का अपहरण कर लिया गया। केस तो पुलिस ने दर्ज कर लिया लेकिन 24 दिन बाद भी उसका सुराग नहीं लग सका है। इतना ही नहीं, पीड़ित परिजन अपहरण करने वाले युवक व उसके साथियों का नाम भी बता रहे हैं, इसके बावजूद उनकी गिरफ्तारी से परहेज किया जा रहा है। विवेचना में उनका नाम तक शामिल नहीं किया जा रहा है। पिता ने डीजीपी को शिकायती पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है।
किशोरी कोखराज इलाके में अपनी ननिहाल में रहा करती थी। 14 अप्रैल को किशोरी कपड़ा लेने बाजार गई थी। इस बीच वह लापता हो गई। परिवार वालों ने खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चला। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। किशोरी के मोबाइल नंबर को ट्रेस किया गया तो चित्रकूट इलाके के ही एक युवक का नंबर संदिग्ध पाया गया। परिवार के लोगों ने अपने स्तर से पता किया तो किशोरी के अपहरण में महिला समेत छह लोग शामिल हैं। पीड़ित पिता ने इसकी जानकारी विवेचना अधिकारी को भी दी। इसके बावजूद आरोपितों का नाम विवेचना में शामिल नहीं किया जा रहा है और न ही किशोरी को बताए हुए स्थान पर दबिश देकर बरामद करने का भी प्रयास किया जा रहा है। इस पर पीड़ित पिता ने आला अफसरों को शिकायती पत्र देकर कोखराज पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाया है।