हिदू धर्म के साथ ही अन्य धर्मों के मिलेंगे पवित्र ग्रंथ
तीर्थ क्षेत्र कौशाबी के संकट मोचन हनुमान मंदिर परिसर में शनिवार को चायल विधायक संजय गुप्ता ने धार्मिक पुस्तकों के पुस्तकालय का उद्घाटन किया। यहां आम लोगों को हिदू धर्म के साथ ही मुस्लिम बौद्ध जैन व पारसी अधिक धर्म से जुड़ी पुस्तकें पढ़ने को मिलेंगी। पुस्तकालय लोगों को हर धर्म से जुड़ी जानकारी देने में मददगार साबित होगा।
बारा : तीर्थ क्षेत्र कौशाबी के संकट मोचन हनुमान मंदिर परिसर में शनिवार को चायल विधायक संजय गुप्ता ने धार्मिक पुस्तकों के पुस्तकालय का उद्घाटन किया। यहां आम लोगों को हिदू धर्म के साथ ही मुस्लिम, बौद्ध, जैन व पारसी अधिक धर्म से जुड़ी पुस्तकें पढ़ने को मिलेंगी। पुस्तकालय लोगों को हर धर्म से जुड़ी जानकारी देने में मददगार साबित होगा। इसके लिए और भी पुस्तकेंमंगवाई गई हैं।
धार्मिक पुस्तकालय का उद्घाटन करते हुए विधायक संजय गुप्ता ने कहा कि मैं हर जगह गया, लेकिन मुझे जो शांति यहां मिली। वह और कहीं नहीं मिली। हनुमान, शिवजी, दुर्गा आदि की प्रतिमा के साथ ही धार्मिक पुस्तकें। यह अद्भुत लग रहा है। हिदू धर्म के साथ ही यहां मुस्लिम, बौद्ध, पारसी, जैन आदि धर्म से जुड़ी किताबें मिलेंगी। इस पहल के साथ कौशांबी देश विदेश में अपने आप में अलग हो गया है। उन्होंने पुस्कालय के लिए हर संभव मदद का आश्वासन दिया। संकट मोचन मंदिर के महंत व पुस्तकालय प्रबंधक बाबा बुद्धनदास ने कहा कि आज हम जो काम कर रहे हैं। वह अपने वाले समय में कौशांबी को एक अलग पहचान दिलाएगा। आज युवा पीढ़ी आधुनिकता में जी रही है। हाथ में मोबाइल होने से हर जानकारी नहीं मिल सकती। इसके लिए पुस्तकों को ही अंतिम रूप में प्रमाण माना जाएगा। पढ़ने की प्रवृत्ति कम हुई है। धार्मिक आस्था बढ़ेगी तो लोग पुस्तकों की ओर वापस लौटेंगे। हमारा आज का प्रयास हमें बेहतर कौशांबी की ओर अग्रसर कर रही है। संरक्षक राजू केसरवानी ने कहा कि यहां अपने वाले लोग मंदिर परिसर में पुस्तकों का अध्ययन कर सकते हैं। यदि किसी विचार को लेकर कोई संदेह है तो यहां के महंत उनके संदेह को भी दूर करेंगे। कार्यक्रम के दौरान अंकित केसरवानी, अनिल केसरवानी, अजय बब्लू पाल, संदीप कुमार, अमरीश कुमार सिंह, रोहणी त्रिपाठी, शुभम दुबे, रामहित, प्रधान दीपक कुमार, डा. सुशील कुमार विश्वकर्मा, उमाशंकर तिवारी, सोनू दुबे, मदन केसरवानी आदि मौजूद रहे।
----