Move to Jagran APP

मंदिरों और पंडालों में मंत्रोच्चारण संग पूर्णाहुति

जासं, कौशांबी : शारदीय नवरात्र की नवमी के दिन भक्तों ने मां सिद्धिदात्री की धूप, दीप व नैवेद्य के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मंदिरों में जुटे भक्त मेवा, मिष्ठान व फल अर्पण कर दुर्गा की आराधना की। भक्तों के जयकारे से मंदिर परिसर गुंजायमान रहा।

By JagranEdited By: Published: Thu, 18 Oct 2018 07:06 PM (IST)Updated: Thu, 18 Oct 2018 07:18 PM (IST)
मंदिरों और पंडालों में मंत्रोच्चारण संग पूर्णाहुति
मंदिरों और पंडालों में मंत्रोच्चारण संग पूर्णाहुति

जासं, कौशांबी : शारदीय नवरात्र की नवमी के दिन भक्तों ने मां सिद्धिदात्री की धूप, दीप व नैवेद्य के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मंदिरों में जुटे भक्त मेवा, मिष्ठान व फल अर्पण कर दुर्गा की आराधना की। भक्तों के जयकारे से मंदिर परिसर गुंजायमान रहा।

loksabha election banner

दुर्गा मंदिर मंझनपुर, मां झारखंडी माता पश्चिशरीरा, अनंदी माता पूरब शरीरा व श्रीराम जानकी मंदिर सिकंदरपुर बजहा समेत अन्य देवी मंदिरों में मां के पूजन के लिए गुरुवार को भीड़ उमड़ पड़ी। मान्यता है कि मां सिद्धिदात्री का पूजन करने से हमारी अंतरात्मा पवित्र हो जाती है। मां दुर्गा की नौवीं शक्ति सिद्धिदात्री अष्ट सिद्धियां प्रदान करने वाली हैं। मां के पूजन से सदगुणों व सत्प्रवृत्तियों का विकास होता है। देवी पुराण के अनुसार भगवान शिव ने इन्हीं शक्ति स्वरूपा देवी की उपासना करके सभी सिद्धियां प्राप्त की थीं। महानवमी पर दुर्गा पंडालों व मंदिरों में हवन कुंड बनाकर श्रद्धालुओं ने मंत्रोच्चारण के साथ देवताओं को आहुति दी। सुबह से लेकर शाम तक मंदिरों व दुर्गा पंडालों में पूजन व भजन कार्यक्रम चलता रहा। मंझनपुर के नेहरू नगर की दुर्गा पंडाल, चक नगर द्वितीय व कसेंदा के पंडाल में कन्याओं की आरती उतार भोजन कराया। मां को लगाया गया 56 भोग

संसू, भरवारी : नगर पालिका परिषद भरवारी में लगभग एक दर्जन स्थानों पर पंडाल में भगवती का पूजन किया गया। करारी रोड के किनारे पंडाल में मां भगवती को 56 भोग का प्रसाद चढ़ाया गया। रात्रि के समय किशोरियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। भक्तों ने हवन कुंड में दी आहुति

जासं, कौशांबी : जिले में नवमी को सुबह से मंदिरों व दुर्गा पंडालों में भक्तों ने हवन कुंड में आहुति दी। भक्तों के लगाए गए जयकारे से मंदिर व दुर्गा पंडालों का वातावरण भक्तिमय हो गया। कैदियों ने हवन के बाद कराया कन्याओं को भोज

जासं, टेंवां : जिला कारागार में अधिकारियों और बंदियों-कैदियों ने जेल अधीक्षक बीएस मुकुंद की अगुवाई में हवन किया। पूरे नौ दिनों तक उपवास रखकर मां भगवती का पूजन-अर्चन के बाद 133 बंदियों ने कन्या भोज कराया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.