Move to Jagran APP

तहसीलदार पर पथराव में दो नामजद समेत 50 अज्ञात पर केस

जासं, कौशांबी : मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के स्थानीय कस्बा स्थित हजरतगंज मोहल्ला में सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण ढहाने तहसीलदार व नायब तहसीलदार पर उपद्रवियों ने शनिवार की शाम हमला बोल ने दिया था। इसमें राजस्व अधिकारियों पर चोट भी आई थी। नायक तहसीलदार की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद समेत अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया। रविवार को नामजद आरोपितों को जेल भी भेजा गया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 10 Feb 2019 11:23 PM (IST)Updated: Sun, 10 Feb 2019 11:23 PM (IST)
तहसीलदार पर पथराव में दो नामजद समेत 50 अज्ञात पर केस
तहसीलदार पर पथराव में दो नामजद समेत 50 अज्ञात पर केस

जासं, कौशांबी : मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के स्थानीय कस्बा स्थित हजरतगंज मोहल्ला में सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण ढहाने तहसीलदार व नायब तहसीलदार पर उपद्रवियों ने शनिवार की शाम हमला बोल ने दिया था। इसमें राजस्व अधिकारियों पर चोट भी आई थी। नायक तहसीलदार की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद समेत अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया। रविवार को नामजद आरोपितों को जेल भी भेजा गया।

loksabha election banner

मंझनपुर के हजरतगंज मोहल्ला स्थित सरकारी भूमि है। इस पर मोहल्ले के ही राम ¨सह ने अपना कब्जा कर रखा है। कच्ची झोपड़ी के बाद धीरे-धीरे राम¨सह ने पक्के मकान का निर्माण करा लिया। राजस्व विभाग के अफसरों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने तीन बार नोटिस जारी करते हुए अवैध निर्माण हटाने की चेतावनी दी लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। शनिवार को राम¨सह व उसके परिवार के लोग ¨लटर की ढलाई कर रहे थे। इसकी जानकारी तहसीलदार मंझनपुर बीडी गुप्ता को हुई तो वह नायब तहसीलदार तनुजा निगम और कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर जेसीबी लेकर पहुंचे। जैसे ही निर्माण ढहाया जाने लगा, राम¨सह समेत परिवार की महिलाओं व बच्चों ने पथराव शुरू कर दिया था। इससे नायब तहसीलदार व तहसीलदार घायल हो गए। रविवार को नायब तहसीलदार की तहरीर पर मंझनपुर पुलिस ने हजरतगंज निवासी जगदीश प्रसाद व उसकी पत्नी कुसुम देवी समेत 50 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर लिया। रविवार को पुलिस ने नामजद दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अब अज्ञात लोगों की छानबीन चल रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.