Move to Jagran APP

लॉकडाउन के उल्लंघन में 43 गिरफ्तार, केस दर्ज

कोरोना वायरस पर नियंत्रण के लिए लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले 43 लोगों को पुलिस ने गिर

By JagranEdited By: Published: Wed, 08 Apr 2020 10:48 PM (IST)Updated: Thu, 09 Apr 2020 06:08 AM (IST)
लॉकडाउन के उल्लंघन में 43 गिरफ्तार, केस दर्ज
लॉकडाउन के उल्लंघन में 43 गिरफ्तार, केस दर्ज

कोरोना वायरस पर नियंत्रण के लिए लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले 43 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सभी के खिलाफ केस भी दर्ज किया गया है। इतना ही नहीं, 77 वाहनों का चालान कर एक वाहन को सीज किया। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा और एसपी ने अभिनंदन ने भ्रमण कर लॉकडाउन की स्थिति जानी। साथ ही पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया कि लॉकडाउन का पालन कड़ाई से कराया जाए।

loksabha election banner

लॉकडाउन के बावजूद जहां संक्रमित मरीजों की संख्या दो पहुंच चुकी है। वहीं, लोगों के घरों से निकलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसे लेकर पुलिस प्रतिदिन कड़ाई से पेश आ रही है। बुधवार को भी मंझनपुर, पूरामुफ्ती, कोखराज व सैनी में कुल पांच केस दर्ज किए गए। इनमें कुल 43 लोगों को गिरफ्तार किया गया। सभी के खिलाफ लॉकडाउन के उल्लंघन में धारा 188 के तहत केस दर्ज किया गया। इतना ही नहीं, जिले के विभिन्न चौराहों, तिराहों व बाजारों चेकिग अभियान चलाकर कुल 142 दो पहिया व चार पहिया गाड़ियों को रोका गया। इनमें 77 गाड़ियों का चालान करते हुए एक वाहन को पुलिस ने सीज भी किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.