Move to Jagran APP

गो संरक्षण को प्रदेश में खोली गई 4031 गोशाला

मूरतगंज ब्लाक के देवरा गांव में मेडई कल्याणी सेवा ट्रस्ट के तत्वाधान में आयोजित तीन दिवसीय ग्राम गौरव उत्सव एवं स्वास्थ्य शिविर में तीन राज्य मंत्रियों शामिल हुए। भाजपाइयों व अधिकारियों ने मंत्रियों का स्वागत किया। इसके बाद राज्य मंत्रियों ने अपने-अपने विभाग की योजनाओं की जानकारी दिया। पशु धन मंत्री ने बताया कि गोवंश सरक्षण के लिए प्रदेश में 4031 गोशाला खोली गई है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 02 Nov 2019 10:49 PM (IST)Updated: Sun, 03 Nov 2019 06:34 AM (IST)
गो संरक्षण को प्रदेश में खोली गई 4031 गोशाला
गो संरक्षण को प्रदेश में खोली गई 4031 गोशाला

संसू , मूरतगंज : मूरतगंज ब्लाक के देवरा गांव में मेडई कल्याणी सेवा ट्रस्ट के तत्वाधान में आयोजित तीन दिवसीय ग्राम गौरव उत्सव एवं स्वास्थ्य शिविर में तीन राज्य मंत्रियों शामिल हुए। भाजपाइयों व अधिकारियों ने मंत्रियों का स्वागत किया। इसके बाद राज्य मंत्रियों ने अपने-अपने विभाग की योजनाओं की जानकारी दिया। पशु धन मंत्री ने बताया कि गोवंश सरक्षण के लिए प्रदेश में 4031 गोशाला खोली गई है।

loksabha election banner

देवरा गांव में ग्राम गौरव उत्सव का पशुधन एवं मत्स्य राज्य मंत्री जयप्रकाश निषाद, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह व लोक निर्माण मंत्री लक्ष्मी नारायण उपाध्याय ने शुभारंभ किया। तीनों मंत्रियों ने शासन की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी वहां पर मौजूद लोगों को दी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य शिविर के उद्घाटन के दौरान पशुधन मंत्री ने गाय की पूजा किया। पशुपालन विभाग की तरफ से निश्शुल्क शिविर में 521 पशुओं क इलाज किया गया। मेडई कल्याणी सेवा ट्रस्ट के प्रबंधक राजेंद्र मौर्य ने गायों का प्रदर्शन भी कराया जिन पशुपालकों के गाय स्वस्थ दी उन्हें पुरस्कार दिया गया। हनुमान दीन, रणवीर व भानु प्रताप को पुरस्कार दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर लगाए गए शिविर में 870 लोगों के स्वास्थ्य का परीक्षण का 200 से अधिक लोगों को दवा उपलब्ध कराई गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.