Move to Jagran APP

चेकिग अभियान में 34 वाहन सीज, 54 का चालान

यातायात माह के मद्देनजर शुक्रवार की रात पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के निर्देश पर सभी थानों में वाहन चेकिग अभियान चलाया। इस दौरान कुल 34 वाहन सीज करते हुए 54 वाहनों का चालान काटा। इस अभियान के चलते वाहन चालकों में हड़कंप का माहौल रहा। एसपी ने मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के ओसा चौराहा पर निरीक्षण के दौरान खुद भी वाहनों की चेकिग की।

By JagranEdited By: Published: Sat, 16 Nov 2019 11:17 PM (IST)Updated: Sun, 17 Nov 2019 06:06 AM (IST)
चेकिग अभियान में 34 वाहन सीज, 54 का चालान
चेकिग अभियान में 34 वाहन सीज, 54 का चालान

जासं, कौशांबी : यातायात माह के मद्देनजर शुक्रवार की रात पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के निर्देश पर सभी थानों में वाहन चेकिग अभियान चलाया। इस दौरान कुल 34 वाहन सीज करते हुए 54 वाहनों का चालान काटा। इस अभियान के चलते वाहन चालकों में हड़कंप का माहौल रहा। एसपी ने मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के ओसा चौराहा पर निरीक्षण के दौरान खुद भी वाहनों की चेकिग की।

loksabha election banner

एक से 30 नवंबर तक यातायात जागरूकता माह चल रहा है। इसमें पुलिस के अलावा परिवहन विभाग के अफसर व कर्मचारी स्कूल, कॉलेजों के अलावा सड़कों पर वाहन चालकों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी दे रहे हैं। जागरूकता के साथ-साथ वाहनों का चेकिग अभियान भी चलाया जा रहा है। शुक्रवार की रात एसपी ने ओसा चौराहा पर चेकिग करते हुए तीन बड़े वाहनों को ओवरलोड में सीज किए। इसके अलावा जिले के थानों में चलाए गए अभियान में बाइक पर तीन सवारी व बिना हेलमेट के कुल 54 वाहनों का चालान किया गया। साथ ही 31 वाहन सीज किए गए। 183 वाहनों से पुलिस ने एक लाख चार हजार दो सौ रुपये शुल्क वसूल किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.