24 गांवों में चलाया अभियान, 158 हटवा गए कब्जे
जासं, कौशांबी : जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के निर्देश पर भूमि विवाद संबंधी शिकायतों के निस्तारण के
जासं, कौशांबी : जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के निर्देश पर भूमि विवाद संबंधी शिकायतों के निस्तारण के लिए गठित टीम ने गुरुवार को अभियान चलाकर 158 अवैध कब्जे हटवाए। उप जिलाधिकारी चायल अश्वनी कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि तहसील क्षेत्र में 48 स्थलों के कब्जे हटवाए। उप जिलाधिकारी सिराथू ने 44 और उप जिलाधिकारी मंझनपुर ने 66 शिकायतों का निस्तारण कराया।
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के दीवर गांव में मरघट की भूमि संजय चौरसिया ने गेहूं बोया है। टीम ने एक सप्ताह के भीतर फसल को हटाकर भूमि को खाली करने का निर्देश दिया है। सेलरहा पश्चिम गांव में स्थित दो बीघा तालाब की आधी भूमि पर अनिल कुमार ने गेहूं की फसल लगा रखी थी। टीम ने फसल को काटकर भूमि को खानी कराने का निर्देश दिया है। करारी थाना क्षेत्र के दरियापुर गुवारा गांव के चकमार्ग पर गांव के कुछ लोगों ने कब्जा किया था। टीम के सदस्यों ने उसे खाली कराया। साथ ही मार्ग पर मिट्टी डालने का निर्देश प्रधान को दिया है। खलिहान की भूमि पर शीतल प्रसाद ने अवैध कब्जा करने की नियत से झंडा गाड़ दिया था। उसे हटाकर भूमि को खाली कराया गया। अड़हरा गांव के खलिहान की भूमि पर गांव के आधा दर्जन लोगों ने मकान बना लिया है।
खलिहान की भूमि से हटाया गया कब्जा
संसू, पश्चिमशरीरा : थाना क्षेत्र के डेढ़वल उपरहार गांव की भूमि पर गांव कब्जा खाली कराया। नाले में कृष्णगोपाल ने गेहूं की फसल लगाकर कब्जा किया था। बैरमपुर गांव में चकमार्ग पर मंगलदास, श्याम लाल की फसल कटवा कर भूमि को खाली कराया। खलिहान की भूमि पर राजेश ¨सह का कब्जा हटाया गया। कौशांबी के डेलैया गांव में तालाब की भूमि पर मनोज ने कच्चा मकान बनाया था। धाना उपरहार गांव की सोनिया देवी को पट्टे की भूमि पर कब्जा दिलाया गया। महेवाघाट के मवई गांव में ¨सचाई गांव पर पांच लोगों ने अवैध कब्जा किया था। नाली को खाली कराया गया।
मकान गिराकर खाली कराया तालाब कि जमीन
संसू, पिपरी : तिल्हापुर गांव के तालाब में संतलाल ने मकान बनाया था। उसे गिरा कर तालाब कि जमीन खाली कराया गया। बंजर भूमि पर रामबदन खेती कर रहा था। पैमाइश के बाद फसल को काटने का निर्देश टीम के सदस्यों ने दिया है। चायल खास गांव के तालाब पर मीना शंकर ने गेंहू कि फसल लगाई थी। उसे नष्ट कराके तालाब कि जमीन खाली कराई गई।
जमीन से हटाया कब्जा
संसू, कोखराज : थाना क्षेत्र के कोखराज उपरहार गांव में कब्रिस्तान, बंजर व रास्ते कि भूमि की पैमाइश की गई। बंजर भूमि पर गांव के कुछ लोगों ने चरही बनाकर जानवर बांध रहे थे। जिसे गिराकर भूमि को खाली कराया गया। मोहम्मदपुर असवां गांव में चकरोड व बंजर भूमी कि पैमाश की गई। भूमि पर किसी प्रकार का कब्जा नहीं पाया गया। पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र में कब्जा नहीं हटाया जा सका।
खाली नहीं कराई जा सकी बंजर भूमि
संसू, सरायअकील : थाना क्षेत्र के पिपरहटा गांव की बंजर भूमि पर रामसजीवन ने अरहर की फसल लगा रही थी। पैमाइश के बाद उसे छोड़ दिया गया। तालाब में कई लोगों ने कच्चा मकान बना रहा है। टीम ने बेदखली की कार्रवाई के लिए निर्देश दिया है। जुगराजपुर गांव में तालाब पर राजा ने चरही बनाया था उसे हटाया गया। खाद का गड्ढा व खलिहान में दयाशंकर व विजय शंकर ने माकान बनाकर कब्जा किया है। टीम ने एसडीएम कोर्ट में मुकदमे के लिए रिपोर्ट भेजी है। चरवा थाना क्षेत्र के रतगहा गांव में बंजर में इंद्रजीत पाल दीवार गिराकर भूमि खाली कराई। तालाब की भूमि में जगदीश प्रसाद ने शौचालय बनाया था। शौचालय गिराकर तालाब की भूमि को खाली कराया गया। शानानीबी गांव की नवीन परती में रामसुमेर ने यूके लिप्टस का पेड़ लगाया है। पैमाइश के बाद उसे पेड़ को काटने का निर्देश दिया गया। चकमार्ग पर श्याम सुंदर ,भगौती व धर्मपाल ने कब्जा किया है। ट्रैक्टर नहीं मिलने से भूमि को खाली नहीं कराया जा सका है।
चकरोड़ व नाली पर से हटवाया अतिक्रमण
संसू, सिराथू : कोतवाली सैनी क्षेत्र के लेहदरी खतीब पहुंची टीम ने चकरोड तथा नालियों के विवाद का निपटारा कराया। राजस्व टीम ने ग्रामीणों को हिदायत दी चिह्नित भूमि पर कब्जा न करें। उचरावां में सरकारी भूमि, चकरोड, नाली आदि पर हो रहे अवैध कब्जे को चिह्नित किया और उसे मुक्त कराया। पइंसा के रमसाहीपुर गांव में नाली चकरोड, कुंड्रावी में चकरोड और नाली कब्जा मुक्त कराई।