Move to Jagran APP

बिना मास्क 13 लोग और गिरफ्तार

जिले में लॉकडाउन के बावजूद बिना मास्क घर से निकलने वाले 13 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर

By JagranEdited By: Published: Sun, 24 May 2020 10:16 PM (IST)Updated: Mon, 25 May 2020 06:07 AM (IST)
बिना मास्क 13 लोग और गिरफ्तार
बिना मास्क 13 लोग और गिरफ्तार

जिले में लॉकडाउन के बावजूद बिना मास्क घर से निकलने वाले 13 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर केस दर्ज किया। वहीं, चेकिग अभियान चलाकर 65 वाहनों का चालान किया।

loksabha election banner

कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए जिले में लॉकडाउन है। घरेलू सामग्री की खरीदारी के लिए या बेहद जरूरी काम के लिए ही घर के बाहर निकले सकते हैं। जिला प्रशासन लोगों को घर में रहने की अपील कर रहा है। इसके बावजूद तमाम लोग बेवजह घर से निकल रहे हैं। रविवार को भी बिना मास्क बेवजह निकलने वाले 13 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। सभी के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मुचलके पर छोड़ा गया। इसके अलावा जिले के विभिन्न तिराहों व चौराहों पर चेकिग अभियान चलाकर पुलिस ने 65 वाहनों का चालान किया। साथ ही 28 सौ रुपये समन शुल्क वसूल किया। जिले में 141071 लोगों ने डाउनलोड किया आरोग्य सेतु एप

अपनी सुरक्षा को लेकर कौशांबी के लोग सतर्क हो रहे हैं। इसका अनुमान इसी बात से लगाया जा सकता है कि बीते 24 घंटों में कौशांबी जनपद में आरोग्य सेतु को डाउनलोड करने का ग्राफ बढ़ा है।

कोरोना संक्रमण के दौरान लोगों को सुरक्षित रखने और आसपास कोरोना मरीजों के होने की जानकारी देने के लिए शासन ने आरोग्य सेतु लॉच किया है। इस एप को अपनाने के बाद यदि कोई संक्रमित आप के आस-पास होगा तो मोबाइल में आलर्ट आ जाएगा। इससे आप सतर्क हो सकते हैं। कौशांबी में संभावित 20 लाख की जनसंख्या के बीच इस एप को डाउनलोड कराने के लिए शिक्षकों के अतिरिक्त पुलिस, ब्लाक, राजस्व व पंचायत विभाग के कर्मचारियों को लगाया गया है। इनके और से लगातार प्रयास किया जा रहा है। अब तक जिले में 141071 लोगों ने आरोग्य सेतु डाउनलोड किया है। हालाकि यह संख्या बेहद कम है, लेकिन 23-24 मई को जिले भर में 1835 लोगों ने एप को डाउनलोड किया है। यह संख्या बेहतर है। इसको लेकर अधिकारी व कर्मचारियों ने प्रयास और तेज कर दिया है। मुख्य विकास अधिकारी इंद्रसेन सिंह ने बताया कि कर्मचारियों को लगातार इस बात की हिदायत दी जा रही है कि वह लोगों को आरोग्य सेतु को लेकर जानकारी दें और उनके मोबाइल में इसे डाउनलोड कराएं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.