युवाओं को पढ़ाया सदस्यता का पाठ
भाजयुमो की बैठक में पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष पूर्णेंद्र सोलंकी ने सदस्यता का महत्व बताते हुए कहा कि ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाएं। उन्होंने कहा कि सक्रिय सदस्य बनने के लिए 50 लोगों की सदस्यता जरूरी है।
जागरण संवाददाता, कासगंज : भाजपा सदस्यता को लेकर गंभीर है। एक तरफ कम वोट वाले बूथों पर भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी सदस्यता दिलाने के लिए दौड़ लगा रहे हैं तो युवाओं को पार्टी से ज्यादा से ज्यादा जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है। रविवार को जिलाध्यक्ष ने युवा टीम के साथ बैठक की।
भाजयुमो की बैठक में पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष पूर्णेंद्र सोलंकी ने सदस्यता का महत्व बताते हुए कहा कि ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाएं। उन्होंने कहा कि सक्रिय सदस्य बनने के लिए 50 लोगों की सदस्यता जरूरी है। जिलाध्यक्ष ने कहा युवा वर्ग तेजी से भाजपा से जुड़ रहा है। ऐसे में उन्हें भाजपा का सदस्य बनाकर पार्टी का हिस्सा बनाएं। युवाओं से अपने क्षेत्र में जुटने का आह्वान किया। युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष बृजेश उपाध्याय ने भी सदस्यता के संबंध में जानकारी दी। संचालन कुलदीप प्रतिहार ने किया। बैठक में राजू चौहान, सुनील साहू, मनीष अग्रवाल, अजय राना, पवन यादव, अतुल चौहान, रोहित सोलंकी, अमित माहेश्वरी, रंजीत सिंह, राहुल चौहान, गौरव सोलंकी, प्रखर बंसल, आशीष तेजधारी, धर्मेंद्र चौहान, हरवंश प्रधान, दीपू ठाकुर, नीरेश यादव, शिवम वाष्र्णेय, अक्षत पचौरी, राम लखन सोलंकी, उमेश सोलंकी उपस्थित थे।