विधान परिषद चुनाव की तैयारी में जुटें कार्यकर्ता
प्रभारी मंत्री अनिल शर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक आयोजित की। उन्होंने कार्यकर्ता से बूथ तक सरकार की योजनाएं पहुंचाएं।
कासगंज, संवाद सहयोगी। जिले के प्रभारी मंत्री ने शुक्रवार की शाम भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की बैठक की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से विधान परिषद चुनाव को लेकर तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया। सरकार की कल्याणकारी योजना का प्रचार प्रसार करने को कहा।
प्रभारी मंत्री अनिल शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ता स्नातक और शिक्षक विधान परिषद चुनाव के लिए जुट जाएं, जिससे पार्टी के सभी प्रत्याशियों की जीत हो सके। केंद्र सरकार और राज्य सरकार की योजनाएं बूथ स्तर तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि बंदी के दौरान वह भले ही कार्यकर्ताओं के बीच नहीं आ सके हों, लेकिन उन्होंने जूम मीटिग कर उनकी समस्याएं सुनीं। अधिकारियों से बात कर समस्याओं का समाधान भी कराया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष केपी सोलंकी ने भी की। गौरी शंकर शर्मा, सदर विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत, ममतेश शाक्य, महेंद्र राणा, नवल कुलश्रेष्ठ, राजवीर सिंह भल्ला, डा. ज्ञान प्रकाश गुप्ता, रमेश साहू, अनिल पुंढीर, सतेंद्र कश्यप बॉबी, संजय सोलंकी, मिथिलेश राणा, शिव कुमार भारद्वाज, सुरेश माहेश्वरी, केके सक्सेना, डा. बीडी राना आदि मौजूद रहे।