यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
प्रेमी हनीफ ने दबाया गला, रीना ने पकड़े हाथ... पति की हत्या करने वाली नौ बच्चों की मां ब्यॉयफ्रेंड संग गिरफ्तार
नौ बच्चों की मां ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। प्रेम संबंध में बाधा बनने ...और पढ़ें

HighLights
- पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या
- खून से सने कपड़े बरामद, आरोपी गिरफ्तार
- प्रेम संबंध में बाधा बनने पर हत्या
जागरण संवाददाता, कासगंज। प्रेम संबंधों में बाधा बनने पर नौ बच्चों की मां ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी पति की हत्या। घटना की रात महिला पति को बहाने से खेत में ले गई। वहां प्रेमी पहले से मौजूद था। दोनों ने मिलकर हत्या की और फिर शव को ट्यूबवैल के कुंड में डाल दिया। पुलिस ने आरोपित महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है।
अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती ने बताया कि फर्रुखाबाद के थाना कायमगंज स्थित उलियापुर के रहने वाले रतिराम की शादी भरगैन पटियाली निवास रीना से हुई थी। अरविंद ईंट भट्टे पर मजदूरी करता था। अरविंद के नौ बच्चे हैं। इसमें से तीन की रतिराम शादी कर चुके थे। तीन वर्ष पहले रीना के उम्र में दस वर्ष छोटे युवक भरगैन निवासी हनीफ पुत्र मुहम्मद ईशार से प्रेम संबंध हो गए।
रीना इन तीन वर्षों में तीन बार पति और बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ चली गई। दोबारा गलती नहीं करने के आश्वासन पर तीनों बार पति उसकाे वापस ले आया। आरोपित महिला रीना ने पुलिस को बताया कि उसका प्रेमी संग मिलना जुलना लगा रहा। इस पर पति रतिराम ने आपत्ति शुरू कर दी। इसको लेकर दंपती में आए दिन विवाद होने लगा।
आरोपित पत्नी और उसके प्रेमी को किया गिरफ्तार
पति रतिराम प्रेम में रोड़ा बनने लगा। इस पर महिला रीना ने प्रेमी हनीफ के साथ मिलकर रतिराम की हत्या का षड्यंंत्र रच लिया। आरोपित महिला ने पुलिस को बताया कि 18 जून की रात उसने खेत में शौच जाने का बहाना बनाया। पति रतिराम को साथ चलने के लिए कहा। इस पर वह राजी हो गया। दोनों भरगैन के पास ही खेत में चले गए। वहां पहले से उसका प्रेमी हनीफ मौजूद था।
दोनों ने वहीं पर रतिराम को पकड़ लिया। हनीफ ने उसको गिरा कर गला दबाना शुरू कर दिया। जब रतिराम ने विरोध किया तो पत्नी रीना ने उसके हाथ पकड़ लिए। इसके बाद हनीफ ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद शव को पास ही ट्यूबवैल के कुंडे में डाल दिया। इसके बाद दोनों फरार हो गए।
पटियाली के भरगैन में 22 जून को मिला था व्यक्ति का शव
घटना की जानकारी 22 जून को शव बरामद होने पर हुई। इस संबंध में मृतक के भाई अरविंद ने रतिराम की पत्नी रीना पर प्रेमी संग हत्या करने का शक जताया था। इस संबंध में प्राथमिकी भी दर्ज कराई थी। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती ने बताया कि पुलिस तभी से आरोपितों की तलाश कर रही थी।
सोमवार सुबह पटियाली कोतवाली पुलिस के साथ एसओजी और सर्विलांस की टीम ने दोनों आरोपितों का दरियावगंज रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपितों की निशानदेही पर हनीफ की खून से सनी टी-शर्ट व रूमाल बरामद किया है। आरोपितों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।
