प्रभुपार्क में नहीं है जल निकासी का कोई प्रबंध, लोग हो रहे परेशान
कासगंज संवाद सहयोगी शहर में मात्र प्रभु पार्क ऐसा स्थान है जहां बच्चे खेलने जाते हैं और सुबह शाम लोग टहलते भी हैं लेकिन बारिश के दिनों में यहां जलभराव हो जाता है।
कासगंज, संवाद सहयोगी : शहर में मात्र प्रभु पार्क ऐसा स्थान है, जहां बच्चे खेलने जाते हैं और सुबह शाम लोग टहलते भी हैं, लेकिन बारिश के दिनों में यहां जलभराव हो जाता है। बच्चे खेल पाते हैं और न ही लोग टहल पाते हैं। लोग परेशान रहते हैं। लोगों ने पालिका प्रशासन से जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है।
शहर में न तो कोई पिकनिक स्पाट है और न ही खेलने और टहलने के लिए प्रभु पार्क के अलावा कोई पार्क। सुबह-शाम टहलने वाले लोग इसी पार्क में पहुंचते हैं तो बच्चे भी यहीं खेलते हैं। बारिश में यहां पानी भर जाता है। जल निकासी की कोई सुविधा नहीं है। कई दिनों तक पानी भरे रहने से बच्चों एवं टहलने वालों को दिक्कत होती है। बच्चों का खेलना और लोगों का टहलना बंद हो जाता है। पालिका जलनिकासी के लिए कोई व्यवस्था नहीं करती। बारिश थमने के कई दिनों बाद जब पानी सूख जाता है तब ही लोग पार्क का प्रयोग कर पाते हैं। शहर में मात्र एक स्थान प्रभु पार्क है। जहां लोग टहलने और बच्चे खेलने जाते हैं। बारिश के दिनों में यहां दिक्कत होती है। पानी भर जाता है। समाधान होना चाहिए।
- अशोक गौड़, समाजसेवी सुबह प्रतिदिन टहलने प्रभु पार्क जाते हैं। बारिश में यहां जलभराव हो जाता है तो टहलना नहीं हो पाता। पालिका को पानी निकलाने की व्यवस्था करनी चाहिए।
- ब्रह्मस्वरूप, शर्मा, नागरिक दिखवाएंगे वहां क्या समस्या है। लोगों की बेहतरी के लिए जो भी संभव होगा वह करेंगे। फिलहाल पंपसेट से पानी निकलवाया जाएगा।
- धर्मराज सिंह यादव, अधिशासी अधिकारी