Move to Jagran APP

परिवहन की सुविधा नहीं होने से ग्रामीण परेशान

ग्रामीण तहसील और जिला मुख्यालय तक नहीं पहुंच पाते हैं। डग्गेमारों वाहनों पर निर्भर रहते हैं।

By JagranEdited By: Published: Fri, 06 Nov 2020 08:30 AM (IST)Updated: Fri, 06 Nov 2020 08:30 AM (IST)
परिवहन की सुविधा नहीं होने से ग्रामीण परेशान
परिवहन की सुविधा नहीं होने से ग्रामीण परेशान

कासगंज, संवाद सहयोगी। तहसील पटियाली क्षेत्र के गंगा नदी पार में परिवहन की सुविधा नहीं है। इससे यहां के लोगों को परेशान होना पड़ता हैं। न्यायालय एवं सरकारी कार्यालयों में आने के लिए उन्हें दिक्कतें उठानी पड़ती है। यहां के लिए सरकारी बसों का संचालन नहीं है। साथ ही निजी यातायात के साधन पर्याप्त नहीं हैं। जिला मुख्यालय आने के लिए तो वह कई स्थानों पर साधन बदलने पड़ते हैं। ग्रामीणों ने डीएम सीपी सिंह से कटरी क्षेत्र के ग्रामीणों की समस्या के समाधान के लिए सरकारी बसों के संचालन कराए जाने की मांग की है। हमारे गांव से जिला मुख्यालय 65 किलोमीटर दूर है। सरकारी बसों एवं ट्रेनों के न चलने से समय पर न्यायालय नहीं पहुंच पाते हैं। डग्गेमार वाहन भी समय से नहीं मिलते हैं और पैसे भी अधिक खर्च होते हैं।

loksabha election banner

भोजराज सिंह, नगला तिलक

साधन विहीन कटरी क्षेत्र में प्रशासनिक अधिकारियों व नेताओं ने आज तक ध्यान नहीं दिया। इस कारण क्षेत्र पिछड़ा है। यातायात का साधन नहीं है। सरकारी बसों का संचालन नहीं होता है। लोग जिला बदायूं जा कर खरीदारी करते हैं। इससे जिले का व्यापार भी प्रभावित होता है।

नेत्रपाल सिंह, गांव रिकैरा

सूचना के बाद भी साधनों के अभाव में साधन विहीन वादकारी समय से न्यायालयों में नहीं पहुंचते है। मजबूरन तारीख बढ़ानी पड़ती है। इससे न्याय मिलने में देरी होती है। इससे अधिवक्ताओं के साथ साथ वादकारियों को भी परेशानी होती है।

अजीत प्रताप सिंह एडवोकेट, पटियाली

गंगा नदी पार के क्षेत्र परिवहन सुविधा नहीं होने से किसानों और यात्रियों के लिए समस्या का सबब बना हुआ है। सरकार को इस ओर ध्यान देना चाहिए। ग्रामीणों और वादकारियों की समस्या के निदान के लिए रोडवेज बस का संचालन करना चाहिए है।

आलोक दीक्षित अधिवक्ता, पटियाली यह हैं पंचायतें

- हिम्मतनगर बझेरा

- गठौरा

- करौली फतुआबाद

- कादरगंज खास

आंकड़ों की नजर में

04 गंगा नदी के पार क्षेत्र में ग्राम पंचायत

30 गांव कटरी क्षेत्र में ग्राम पंचायत के अंतर्गत

25 हजार इन क्षेत्रों की है आबादी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.