Move to Jagran APP

ढाय गिरने से दो महिलाओं की मौत, एक को बचाया

कासगंज जागरण संवाददाता। मंगलवार शाम कासगंज के नगला मुंडा में मिट्टी की ढाय गिरने से तीन महिलाएं दब गईं। करीब तीन घंटे तक चले बचाव कार्य के बाद तीनों महिलाएं निकाल ली गई अस्पताल में दो को मृत घोषित कर दिया गया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 29 May 2019 12:00 AM (IST)Updated: Wed, 29 May 2019 06:17 AM (IST)
ढाय गिरने से दो महिलाओं की मौत, एक को बचाया
ढाय गिरने से दो महिलाओं की मौत, एक को बचाया

कासगंज : जागरण संवाददाता। मंगलवार शाम कासगंज के नगला मुंडा में मिट्टी की ढाय गिरने से तीन महिलाएं दब गईं। करीब तीन घंटे तक चले बचाव कार्य के बाद तीनों महिलाएं निकाल ली गई, अस्पताल में दो को मृत घोषित कर दिया गया।

loksabha election banner

मंगलवार शाम को ऐंठपुर निवासी तारा रानी पत्नी प्रेमपाल, सरोज देवी पत्नी अशोक कुमार और गौरा देवी पत्नी इंद्रपाल मिट्टी लेने के लिए नगला मुंडा स्थित पोखर पर गई थीं। वहां खोदाई से मिट्टी के टीले के नीचे जमीन खोखली हो गई थी। महिलाओं ने वहां से मिट्टी निकालना शुरू किया। इसी दौरान मिट्टी की ढाय गिर गई और तीनों दब गईं। जानकारी पर ग्रामीण मौके की ओर दौड़े। सीओ सिटी आइपी सिंह एवं एसडीएम ललित कुमार भी पहुंच गए। जेसीबी से मिट्टी को हटाना शुरू किया। कुछ देर बाद एक महिला नजर आई। यह गौरा देवी थी। परिजन उनको उपचार के लिए अस्पताल ले गए। वहां से चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। इधर, बचाव कार्य तेज कर दिया गया। रात करीब आठ बजे तारा देवी व सरोज देवी को भी ढाय से बाहर निकाल लिया। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। रात 8:30 बजे एसपी अशोक कुमार शुक्ला और सीएमओ प्रतिभा श्रीवास्तव भी गांव पहुंची।

चार जेसीबी लगाई, बरती पूरी एहतियात

प्रशासन ने मिट्टी हटाने के लिए चार जेसीबी जुटी रहीं। जेसीबी चालकों को भी सावधानी से मिट्टी हटाने के लिए कहा, ताकि मिट्टी में दबी किसी महिला को चोट न पहुंचे। जब लगा कि अब मिट्टी पूरी तरह हट गई है तथा महिलाएं निकट हैं तो इसके बाद फावड़ों से मिट्टी को हटाया गया।

जेसीबी की लाइट में चलती रही खोदाई

शाम को जब अंधेरा छाने लगा तो ऐसे में मिट्टी की ढाय हटाने में भी दिक्कतें आई। इसके बाद जेसीबी की लाइट में मिट्टी की खोदाई कराई गई। गांव में मची भगदड़, दौड़े-दौड़े पहुंचे परिजन :

मिट्टी की ढाय गिरते हुए आसपास के लोगों ने देखा तो वह भी दौड़े-दौड़े यहां पहुंचे। कुछ ही देर में आसपास के ग्रामीणों की भीड़ भी यहां पहुंच गई। ढाय में गिरी महिलाओं के संबंध में लोग पूछते हुए नजर आए। खबर मिलने पर जब महिलाओं के परिजन पहुंचे तो इनके गांव एवं नाम की जानकारी हो सकी। इसके बाद बचाव कार्य शुरू हो सका।

क्रिकेट खेल रहे युवाओं की तत्परता ने बचाई एक की जान

मिट्टी की ढाय गिरी, उस वक्त कुछ लड़के निकट ही क्रिकेट खेल रहे थे। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना गांव में दी। बचाव कार्य शीघ्र शुरू होने के कारण ही एक महिला की जान बचाई जा सकी।

अंजलि का अब कौन करेगा पालन

मां तारा रानी के दबने की खबर मिलने पर 14 वर्षीय अंजलि भी यहां पहुंच गई। अंजलि के पिता की पहले ही मौत हो गई है। अब मां की भी हादसे में मौत हो गई। 'तीन महिलाएं ढाय गिरने से दब गईं थीं। एक को बचा लिया गया है जबकि दो की मौत हो गई है। यदि मरने वाली महिलाएं परिवार की मुखिया हैं और कृषि भूमि उनके नाम है तो दुर्घटना बीमा योजना का लाभ दिलाएंगे। अन्यथा पारिवारिक स्थिति को देखते हुए हर संभव मदद का प्रयास करेंगे।'

- ललित कुमार

एसडीएम कासगंज


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.