रेल यात्रियों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
विकास का पर्याय है भाजपा, सांसद ने सोरों स्टेशन, पटियाली और दरियावगंज में प्लेटफार्म का किया लोकार्पण
कासगंज, जेएनएन। सोरों में रेलवे स्टेशन किए गए सुंदरीकरण और पटियाली तथा दरियावगंज में उच्चीकरण कराए गए प्लेटफार्म का बुधवार को एटा के सांसद राजवीर ¨सह ने लोकार्पण किया। अब यात्रियों को सुगम और बेहतर सेवा मिलेगी। इस मौके पर उन्होंने भाजपा को विकास का पर्याय बताया और 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा का पुन: सत्ता में आने का दावा किया।
लोकार्पण कार्यक्रमों बोलते हुए सांसद राजवीर ¨सह ने कहा कि केंद्र सरकार ने एटा लोकसभा क्षेत्र के लिए लगभग 3000 करोड़ की लागत की योजनाएं मिली हैं। केंद्र तथा राज्य सरकार विकास के लिए समर्पित हैं। केंद्र में फिर से भाजपा की सरकार बनेगी। इच्•ातनगर डिवीजन के एडीआरएम श्री वीके गुप्ता ने कहा कि भारत में अब रेल आधुनिकीकरण की ओर है। यात्रियों को सुखद और सुरक्षित यात्रा कराने के लिए रेलवे वचनवद्ध है। उन्होंने कहा कि कासगंज-कानपुर और मथुरा मार्ग पर शीघ्र विद्युतीकरण का कार्य पूर्ण होगा। कार्यक्रमों को विधायक पटियाली ममतेश शाक्य, विधायक कासगंज देवेंद्र राजपूत, विधायक अमांपुर देवेन्द्र प्रताप ¨सह, भाजपा जिलाध्यक्ष पूर्णेंद्र ¨सह सोलंकी सहित आदि वक्ताओं ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन रेलवे की वाणिच्य अधिकारी नीतू ¨सह ने किया।
ये रहे उपस्थित
ज्ञानप्रकाश गुप्ता, केपी ¨सह, राजवीर ¨सह भल्ला, प्रदीव वर्मा, सुमन गुप्ता, प्रवेंद्र राणा, स्टेशन मास्टर कैलाश मीणा, संपूर्ण भारद्वाज, मुन्नालाल, मोरनी, संजय दुबे, अमित अनाडी, मनोज भारद्वाज, धर्मेंद्र वाष्र्णेय, महेश चंद त्रिवेदी, मनोज गुप्ता, इंद्र कुमार पाठक, सई बाबू, ज्ञान तिवारी, शिवपाल ¨सह, जयवीर ¨सह, यशवीर ¨सह, राजू ¨सह, प्रदीप वर्मा, कुलदीप ¨सह, तरुण कमल ¨सह, बाबूराम राजपूत, सुनील कुमार तोमर, पंकज राठौर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और रेलवे के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।