गुजरात से आई ट्रेन, कासगंज में उतरे प्रवासी
जागरण संवाददाता कासगंज प्रवासियों का घर वापसी का सिलसिला जारी है। सोमवार सुबह कासगंज स्
जागरण संवाददाता, कासगंज : प्रवासियों का घर वापसी का सिलसिला जारी है। सोमवार सुबह कासगंज स्टेशन पर आई ट्रेन से 550 के करीब प्रवासी उतरे। प्रवासियों को भोजन पैकेट देकर घर भेजा गया।
ट्रेन को सोमवार सुबह साढ़े सात बजे पहुंचना था। सात बजे ही स्टेशन पर व्यवस्थाएं कर दी गई। 7.40 बजे ट्रेन स्टेशन पर पहुंची तो एक-एक बोगी से यात्रियों को उतारा। यहां पर उन्हें भोजन पैकेट देने के साथ में अलग-अलग जिलों के लिए रवाना किया गया। कासगंज जंक्शन पर सिर्फ मंडल के जिलों के ही प्रवासी उतारे गए। एटा, हाथरस एवं अलीगढ़ के प्रवासियों को उनके गृह जनपद में पहुंचाने के लिए सात बस लगाई गई। वहीं जिले में देहात क्षेत्र के प्रवासियों को घर पहुंचाने के लिए 16 बसों की व्यवस्था की गई। इस दौरान एडीएम एके श्रीवास्तव के साथ में अपर पुलिस अधीक्षक डॉ.पवित्र मोहन त्रिपाठी भी उपस्थित रहे।
-----
--कहां के कितने यात्री--
एटा : 70
हाथरस : 144
अलीगढ़ : 48
कासगंज : 359